न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई मौकों पर जरूरत से ज्यादा बोल जाती हैं कंगना रनौत: रणवीर शौरी

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर शौरी हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले रणवीर अक्सर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 11:21:34

कई मौकों पर जरूरत से ज्यादा बोल जाती हैं कंगना रनौत: रणवीर शौरी

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर शौरी हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले रणवीर अक्सर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में एक्टर ने नेपोटिज्म और कंगना विवाद पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। एक्टर के मुताबिक बॉलीवुड में कुछ परिवारों की ठेकेदारी देखने को मिलती है। आजतक से बातचीत के दौरान रणवीर शौरी ने माना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म देखने को मिलता है। वहीं, कंगना को लेकर कहा कि वे जरूरत से ज्यादा बोल जाती हैं।

रणवीर शौरी ने कहा कुछ परिवारों का दबदबा साफ महसूस किया जा सकता है। एक्टर कहते हैं- मैं तो लंबे समय ये मानता हूं कि बॉलीवुड में कुछ परिवारों की ठेकेदारी है। कई स्टार इन लोगों को खुश करने की कोशिश करते हैं। शुरुआत में मैं भी किया करता था। लेकिन फिर छोड़ दिया। मुझे किसी को खुश करने की जरूरत नहीं है।

वहीं रणवीर शौरी ये भी मानते हैं कि स्टार किड्स को थाली में सजाकर दिया जाता है, वहीं उनके जैसे आउटसाइडर्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है। उनकी माने तो ये सब नेपोटिज्म की वजह से ही होता है। वे ये भी कहते हैं कि इस सब की वजह से उन्हें भी काफी दुख और दर्द हुआ है। उन्हें भी कई बार ऐसी बाते कही गई हैं जिसकी वजह से वे टूटे हैं। अपने उन्हीं अनुभवों की वजह से रणवीर जोर देकर कह रहे हैं कि इस इंडस्ट्री में जमीदारी और ठेकेदारी का कल्चर देखने को मिलता है।

कंगना पर कही ये बात

इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कंगना पर भी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक उनकी हर बात सही नहीं है। कई मौकों पर कंगना ने जरूरत से ज्यादा बोला है और इस अंदाज में बोला है जिससे उन्हें काफी लाइमलाइट मिली। उन्होंने कंगना के उस बयान का भी खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि पूरा बॉलीवुड ड्रग एडिक्ट है। उन्होंने इंटरव्यू में कई बार कहा है कि कंगना जरूरत से ज्यादा बोल जाती हैं। वे कई बातों पर ऐसे बयान देती हैं कि हर कोई सिर्फ उन्हीं पर ध्यान देता है। ऐसे में रणवीर शौरी नेपोटिज्म पर तो कंगना संग नजर आ रहे हैं,लेकिन ड्रग विवाद में उनके स्टैंड से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

जया बच्चन के 'थाली में छेद' वाले बयान पर कही ये बात

रणवीर शौरी ने बिना जया बच्चन का नाम लेते हुए लिखा, 'थालियां सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ टुकड़े। अपना टिफिन खुद पैक करके काम पे जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं है। जो है, वो है जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने ही बच्चों को दे देते।'रणवीर के इस ट्वीट पर अचानक ही लोगों का ध्यान चला गया क्योंकि संसद में जया बच्चन के बयान के बाद बॉलिवुड कलाकार दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। बता दें कि जया बच्चन ने बिना नाम लिए बीजेपी सांसद रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने भी उनकी आलोचना की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव