न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लाल कप्तान’ का पोस्टर जारी, नागा साधु के रूप में नजर आए सैफ

गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने वाले अभिनेता सैफ अली खान की अगली फिल्म ‘लाल कप्तान’ का पोस्टर व लुक जारी कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 3:50:53

‘लाल कप्तान’ का पोस्टर जारी, नागा साधु के रूप में नजर आए सैफ

गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने वाले अभिनेता सैफ अली खान की अगली फिल्म ‘लाल कप्तान’ का पोस्टर व लुक जारी कर दिया गया है। इरोज इंटरनेशनल प्रस्तुत आनन्द एल राय की इस फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। इस फिल्म में सैफ नागा साधु के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 6 सितम्बर 2019 को प्रदर्शित होगी। जहाँ तक बात फिल्म के पोस्टर की है तो लाल टीका, गुस्से से भरी आंखों के साथ सैफ अली खान का काफी गंभीर किरदार नजर आ रहा है। नागा साधु के किरदार में सैफ अली खान पहली बार काम कर रहे हैं।

सैफ अली खान और इस फिल्म के बारे में बात करते हुए इरोज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लुल्ला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, ‘सैफ एक बेहतरीन एक्टर हैं। इस स्क्रिप्ट के जरिए वो अपने अंदर के टैलेंट को पूरी तरह दिखा पाएंगे। उनका ऐसा टैलेंट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। लाल कप्तान जैसी फिल्म पहले कभी नहीं बनी होगी। वहीं, आनंद एल राय ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमें इसकी कहानी पर पूरा भरोसा है। लाल कप्तान एक ऐसी फिल्म है जो यकीनन एक अलग ढंग की फिल्म साबित होगी और इस कहानी को बयां करने का स्टाइल भी सबसे अलग है।’ गौरतलब हो कि आनंद एल राय की पिछली फिल्म ‘जीरो’ थी।

गत वर्ष सैफ अली खान की इस लुक में बहुत सी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। तभी से दर्शकों में जिज्ञासा थी कि सैफ कौन फिल्म में इस तरह के गेटअप में नजर आएंगे। मिड डे के साथ एक साक्षात्कार में, सैफ ने बताया कि उन्हें इसके लिए रोज 2 घंटे तक मेकअप करना होता था। उनके लिए इस गेट-अप पर शूट के लिए जाना हर दिन एक युद्ध में जाने जैसा था। खान ने खुलासा किया कि उन्होंने कीचड़ और गर्मी में शूटिंग की है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, ‘मैं एक प्रतिशोधी नागा साधु का किरदार निभा रहा हूं। वह एक ब्रिटिश सैनिक को मारता है और शांत दिखने के लिए एक बंदा पहनता है।’ जब सैफ अली खान का नागा साधु के रूप में लुक लीक हुआ था, तो बहुत से लोगों ने इसकी तुलना द कैरिबियन पाइरेट्स के जैक स्पैरो से की थी। सैफ ने खुलासा किया कि उनके बेटे इब्राहिम और करिश्मा कपूर के बेटे कियान को लगा कि यह जैक स्पैरो जैसा है। सैफ ने कहा कि यह फिल्म अपनी खुद की एक शैली बनाने जा रही है।
इसके अलावा सैफ अली खान अपनी वेब सीरीज के दूसरे सीजन में सेक्रेड गेम्स-2 में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले, निर्माताओं ने एक नया प्रोमो साझा किया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक