न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को हराने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करना चाहती हैं कनिका, टेस्ट के लिए घर पहुंचे डॉक्टर्स

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) की टीम कनिका कपूर का प्लाज्मा लेगी। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का शिकार हो गई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 6:25:38

कोरोना को हराने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करना चाहती हैं कनिका, टेस्ट के लिए घर पहुंचे डॉक्टर्स

कोरोना (COVID-19) से निपटने के लिए बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Bollywood Singer Kanika Kapor) भी प्लाज्मा (Plasma) डोनेट करेंगी। दरअसल, सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्लाज्मा थेरेपी को भी एक हथियार बताया है। प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कई कोरोना सर्वाइवर्स सामने आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने भी प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला किया है।

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) की टीम कनिका कपूर का प्लाज्मा लेगी। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का शिकार हो गई थीं। उन्होंने काफी दिनों तक पीजीआई में इलाज कराया है।

कनिका कपूर का प्लाज्मा लेने से पहले लखनऊ स्थित केजीएमयू के डॉक्टर्स की टीम उनका टेस्ट करेगी। इस टेस्ट के बाद ही सुनिश्चित हो पाएगा कि कनिका प्लाज्मा दे सकती हैं या नहीं। अगर सब रिपोर्ट्स पॉजिटिव आती हैं तो कनिका कल या परसों प्लाज्मा देने के लिए केजीएमयू जाएंगी। आज डॉक्टर्स की टीम उनका मेडिकल टेस्ट करने के लिए घर पर पहुंची थी।

kanika kapoor,plasma,bollywood,coronavirus,covid 19,entertainment news

कनिका कपूर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

उधर कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज किया था, जिसमें उनका बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस के मुताबिक, कनिका कपूर को थाने आकर अपना लिखित बयान देना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है। 30 अप्रैल को 11 बजे अपने बयान दर्ज करेंगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कनिका कपूर अभी तक जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं।

इससे पहले रविवार को कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'मुझे पता है कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर इसलिए बढ़ीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी। लेकिन, मैं इसलिए चुप नहीं थी, क्योंकि मैं गलत थी। मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई खुद-ब-खुद पहुंच जाए। मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिजनों, दोस्तों और सपोर्टर्स को धन्यवाद कहना चाहती हूं। जो इस दौर में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका