न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्टी फ्रेंचाइजी के रूप में नजर आएगी ‘रेड’, दूसरे भाग में भी नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन रेड-2 के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो एक सच्ची कहानी से प्रेरित एक मामले के इर्द-गिर्द घूमेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 11:29:06

मल्टी फ्रेंचाइजी के रूप में नजर आएगी ‘रेड’, दूसरे भाग में भी नजर आएंगे अजय देवगन

वर्ष 2018 में अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने फिल्म ‘रेड’ का निर्माण किया था, जिसने उम्मीदों के विपरीत जाते हुए दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त की और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करके अजय देवगन की लोकप्रियता में इजाफा किया। अब इस फिल्म को मल्टी फ्रेंचाइजी में तब्दील में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी के निर्माण में टी सीरीज के भूषण कुमार के साथ अजय देवगन भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘तान्हाजी : द अनसांग वारियर’ दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

bhushan kumar,ajay devgn,raid,raid sequel,raid 2,ajay devgn news,bollywood news,entertainment

अजय देवगन रेड-2 के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो एक सच्ची कहानी से प्रेरित एक मामले के इर्द-गिर्द घूमेगी। ‘रेड’ में अजय देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी और वह रेड फ्रेंचाइजी का मुख्य चेहरा होंगे। मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, ‘‘रेड फ्रेंचाइजी के जरिये उन लोगों को सामने लाया जाएगा जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हैं। रेड-2 उन पुरुषों के लिए भी एक श्रद्धांजलि होगी जो वर्दी नहीं पहनते हैं।’’

bhushan kumar,ajay devgn,raid,raid sequel,raid 2,ajay devgn news,bollywood news,entertainment

टी-सीरीज के भूषण कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रेड-2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म के सह निर्माता शुशन ने मिरर को बताया है कि यह एक बड़ी मल्टी फिल्म फ्रेंचाइजी होगी और कुमार मंगत के साथ अजय देवगन और मैं स्वयं ‘रेड’ को आगे ले जाना चाहते हैं। इस फिल्म के दूसरे भाग की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। पहली फिल्म को बहुत ज्यादा पसन्द किया गया थी इसलिए अगली कड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी है। तान्हाजी: द अनसंग वारियर की सफलता के बाद इस सहयोग पर बहुत अधिक दबाव है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरे।

बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट की तो आने वाले समय वे ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, इंद्र कुमार की ‘थैंक गॉड’, नीरज पांडे की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘चाणक्य’ के साथ ही दक्षिण की ब्लॉकबस्टर कैथी के हिन्दी रीमेक में भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव