न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चन परिवार में कोरोना, कई बीमारियों से संघर्ष कर रहे बिग बी, 75% लीवर पहले से ही खराब

राजेश टोपे ने कहा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में हल्के लक्षण हैं। कोविड-19 के रैपिड एंटीजेन टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दोनों को नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 9:47:14

बच्चन परिवार में कोरोना, कई बीमारियों से संघर्ष कर रहे बिग बी, 75% लीवर पहले से ही खराब

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Amitabh Bachchan Corona Positive) पाई गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जया (Jaya Bachchan) और ऐश्वर्या बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं और वे आराम से हैं। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट्स संतुष्ट करने वाली है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की तबीयत के बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि दोनों की सेहत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

राजेश टोपे ने कहा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में हल्के लक्षण हैं। कोविड-19 के रैपिड एंटीजेन टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दोनों को नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, अमिताभ बच्चन की सेहत स्थिर है। अपने फैंस को एक ट्वीट कर अमिताभ बच्चन ने सूचित भी किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

amitabh bachchan,coronavirus,abhishek bachchan corona positive,nanavati hospital,amitabh bachchan corona positive,bollywood news

अमिताभ ने खुद ट्वीट कर बताई बात

अमिताभ बच्चन ने शनिवार शाम ट्विटर पर खुद इसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है। परिवार और बाकी स्टाफ का टेस्ट हो रहा है। जांच के नतीजों का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि कृपया आप अपना टेस्ट करवा लें।'

कई बिमारियों से कर रहे है संघर्ष

- जुलाई 1982 को कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ को पुनीत इस्सर के साथ फाइटिंग सीन में मिली चोट बेहद खतरनाक थी। इसके बाद लगातार 61 दिन तक वे हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे।

- कुली के दौरान हुई दुर्घटना के बाद उन्होंने दवाईयों के भारी डोज लिए। इसके कुछ ही समय बाद वे मयेस्थिनिया ग्रेविस नामक बीमारी से ग्रसित हो गए। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण उन्हें कई साल बाद लिवर सिरोसिस की तकलीफ से भी गुजरना पड़ा।

- इसके बाद से ही उनका लिवर कमजोर हो गया। उस एक एक्सीडेंट ने उनके इंटरनल ऑर्गन्स को इतना नुकसान पहुंचाया कि उसके साइड इफेक्ट अभी तक सामने आते रहते हैं।

- कुछ साल पहले उनके पेट में प्रॉब्लम हुई थी। 'डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्माल इंटेस्टाइन' नाम की इस बीमारी को ठीक करने के लिए अमिताभ ने सर्जरी करवाई थी। इसके चलते उनके पेट में अचानक तेज दर्द और पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। अक्टूबर 2019 में भी ऐसा ही हुआ था और उन्हें तीन दिन नानावटी में एडमिट किया गया था।

- कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने के पहले 2000 में अमिताभ टीबी से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एक साल तक ट्रीटमेंट लिया। उस समय अमिताभ एक दिन में 8 से 10 पेनकिलर लेते थे। उन्हें पूरी रात नींद न आने की भी परेशानी है।

- अप्रैल 2020 को एक पोस्ट लिखकर अमिताभ ने कहा - मेरी आंखों से तस्वीरें धुंधली दिखाई देती हैं। कई बार दो-दो चीजें दिखाई देती हैं। पिछले कुछ दिनों से मैं भी इस तथ्य को मानने लगा हूं कि मेरी आंखों की रोशनी चली जाएगी और अंधापन पहले से ही मेरे भीतर चल रही लाखों बीमारियों में इजाफा करेगा।

amitabh bachchan,coronavirus,abhishek bachchan corona positive,nanavati hospital,amitabh bachchan corona positive,bollywood news

अमिताभ सिर्फ 25% लिवर के सहारे जिंदा

2015 में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि वे सिर्फ 25% लिवर के सहारे जिंदा हैं। हेपेटाइटिस-बी वायरस के चलते 75% लिवर ने काम करना बंद कर दिया है। अमिताभ हेपेटाइटिस-बी के शिकार फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान हुए थे। उस वक्त 200 डोनर्स का करीब 60 बॉटल ब्लड अमिताभ की बॉडी में इंजेक्ट किया गया था।

इन्हीं में से एक डोनर के ब्लड में हेपेटाइटिस-बी का वायरस था। यही ब्लड अमिताभ की बॉडी में गया, जिससे यह वायरस उनकी बॉडी में आ गया। 2000 तक सब नॉर्मल रहा। बाद में मेडिकल चेकअप में यह पता चला कि लिवर में इंफेक्शन है, जिससे 75% लिवर किसी काम का नहीं रहा। अमिताभ ने लिखा था कि कोई व्यक्ति 12% लिवर पर भी जिंदा रह सकता है, हालांकि कोई इस स्टेज तक आना नहीं चाहता।

बता दे, शनिवार सुबह हल्का बुखार और सांस में तकलीफ आने के बाद अमिताभ का रैपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट कराया गया। दाे घंटे बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिषेक का भी टेस्ट कराया गया। शनिवार शाम खुद अभिषेक कार चलाकर अमिताभ को नानावटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उन्हें एडमिट कराया गया। इसके कुछ देर बाद अभिषेक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। जब अमिताभ को हॉस्पिटल लाया गया था तो उनका ऑक्सीजन लेवल करीब 90% के लेवल पर था और उन्हें हल्का बुखार भी था। इसके बाद उन्हें नानावटी के डॉ अब्दुल एस अंसारी के साथ तीन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद अमिताभ और अभिषेक का एक बार फिर से कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम तक आएगी।

देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने पर कहा कि वे महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और हॉस्पिटल के सम्पर्क में हैं। उन्होंने देर रात कहा कि, दोनों की हालत सामान्य है और वे जल्दी ठीक हो जाएंगे। रात दो बजे नानावटी के डॉक्टर अब्दुल अंसारी ने बताया कि दोनों की हालात स्थिर है। दोनों का ऑक्सीजन लेवल करीब 95% पर स्थिर है। दोनों को न तो ICU में रखा गया है और न ही उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका