न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेईमानी-बदला, खून-खराबा, हार-जीत’ इन्हीं को दिखाती चम्बल के बागियों की ‘सोन चिडिया’

दो दिन पूर्व निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म ‘सोन चिडिया’ का ट्रेलर जारी किया गया था। जब से यह ट्रेलर जारी हुआ है तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 2:46:24

‘बेईमानी-बदला, खून-खराबा, हार-जीत’ इन्हीं को दिखाती चम्बल के बागियों की ‘सोन चिडिया’

दो दिन पूर्व निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म ‘सोन चिडिया’ का ट्रेलर जारी किया गया था। जब से यह ट्रेलर जारी हुआ है तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। चम्बल की बीहड को एक बार फिर से इस फिल्म के जरिये परदे पर उतारा गया है। इस फिल्म की कहानी 1975 में लगी इमरजेंसी के दौरान की है और यह मध्यप्रदेश के चम्बल में फैले डकैतों के खौफ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हिन्दी सिनेमा में डकैतों पर 70 के दशक में अनेक फिल्मों का निर्माण हुआ है, जिनमें चार ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करता है। ये फिल्में हैं—शोले, मुझे जीने दो, रेशमा और शेरा एवं बैंडिट क्वीन। शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन इन सभी में सर्वोपरि फिल्म थी, जो कि वास्तविक बॉयोपिक थी। हालांकि ‘शोले’ काल्पनिक कथानक के बावजूद आज तक सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्मों में शुमार है।

bollywood,sonchiraiya,sonchiraiya movie,sushant singh rajput,bhumi pednekar

सोन चिडिया की कहानी डकैतों की एक ऐसी गैंग की है जो बाद में आपस में ही लड जाती है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा जैसे बडे सितारे नजर आएंगे। अभिषेक चौबे इससे पहले विशाल भारद्वाज के सहायक के तौर पर काम किया करते थे। विशाल ने ही उन्हें अपने बैनर की ‘इश्किया’ और ‘डेढ इश्किया’ निर्देशित करने का मौका दिया था। इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यम के फैंटम फिल्मस के लिए ‘उडता पंजाब’ का निर्देशन किया था।

जब से सोन चिडिया का ट्रेलर जारी हुआ है तभी से इसके संवादों ने दर्शकों के दिलों में घर कर लिया है। फिल्म में सितारों ने इस कदर देसी लुक अपनाया हुआ है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। इसमें भूमि पेडनेकर एक विधवा डकैत के रोल में दिखायी देंगी।

कल हमने अपने सुधि पाठकों को इस फिल्म के कुछ संवादों से परिचित कराया था, जो हिन्दी में लिखे गए थे। हालांकि मूल रूप से यह जिस भाषा में बोले गए हैं वह इस प्रकार हैं—

1. सभी डकैतन को सूचित किया जात है कि पुलिस को घेरो बन चुको है और जे घेरो ना है चक्रव्यूह है. . . . .
2. सरकारी गोली से कोओ कभऊं मरे हैं? इनके तो वादन से मरे हैं सब, बहनों-भाइयों. . . . .

3. सोच ले। गैंग से भाजने वाले के लिए पूरो बीहड छोटो पड जात है।

ट्रेलर में बोले गए संवाद जब दर्शकों को इतना प्रभावित कर सकते हैं तो उम्मीद जगती है कि यह फिल्म अपने कथानक, प्रस्तुतीकरण और निर्देशन के बलबूते पर दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होगी। लम्बे समय बाद इस पृष्ठभूमि पर कोई फिल्म आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम