
सेक्स किसी भी रिलेशनशिप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं, जिसका बेहतर होना बहुत जरूरी होता हैं। क्योंकि सेक्स में आई कोई भी दिक्कत आपकी रिलेशनशिप पर असर डालती हैं। सेक्स करने के बाद शारीरक संतुष्टि के साथ मानसिक संतुष्टि का भी होना बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लेकर आए हैं, जो आपके सेक्स को परफेक्ट बनाता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
* वातावरण
शोध के दौरान 50 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि संभोग के दौरान अनुकूल मौसम व वातावरण न होने की वजह से वे चरम तक नहीं पहुंच सकीं। महिलाओं ने माना कि दरअसल पुरुषों के ठंडे पांव की वजह से उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है। शोध का निर्देशन कर रहे डॉ। होल्सटेज ने कहा कि सेक्स के दौरान वातावरण भी काफी मायने रखता है। अगर कमरे का तापमान अनुकूल रहता है, तो यह सेक्स का मजा बढ़ा देता है।

* समझौता नहीं आनंद हो
सेक्स संबंध बनाने के दौरान पोजिशन का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ पॉजीशन्स ऐसी होती हैं, जिनमें पुरुषों तो आकर्षण महसूस करते हैं परंतु महिलाएं अनकम्फर्टेबल फील करती हैं। शोध में शामिल महिलाओं ने कहा कि अपने पार्टनर की खुशी के लिए उन्होंने उस तरह की पॉजीशन्स में साथ तो दिया पर उन्हें अच्छा फील नहीं हुआ।
* समय लें
सर्वे में शामिल महिलाओं में से केवल पचास फीसदी ने कहा कि वे 10 मिनट या इससे कम वक्त में ही चरम तक पहुंच जाती हैं। सेक्स मेडिसिन के एक जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, सेक्स में जल्दबाजी दिखलाने पर पुरुष तो संतुष्ट हो जाते हैं, पर महिलाएं चरम तक नहीं पहुंच पाती हैं।














