सेक्स में एक्साइटमेंट बढ़ा सकता है महिलाओं की चिंता, खड़ी हो सकती है ये परेशानी

By: Ankur Mon, 07 Jan 2019 1:39:40

सेक्स में एक्साइटमेंट बढ़ा सकता है महिलाओं की चिंता, खड़ी हो सकती है ये परेशानी

हर रिलेशनशिप में सेक्स का बड़ा महत्व होता हैं और एक अच्छे सेक्स के लिए एक्साइटमेंट होना बहुत जरूरी होता हैं। लेकिन कभीकभार पुरुषों की यह एक्साइटमेंट महिलाओं के लिए बड़ी समस्या का कारण बन सकती हैं। जी हाँ, सेक्स में सिमित मात्रा से परे होने पर एक्साइटमेंट खतरा बनने लग जाती हैं, जिसका नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ता हैं। तो आइये जानते है इन परेशानियीं के बारे में।

* जलन और सूजन

ज्यादा सेक्स से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन या सूजन की शिकायत हो सकती है। स्किन ज्यादा रब होने के कारण होने वाली जलन बैठने की प्रक्रिया में परेशानी बन सकती है। साथ ही में चलने के दौरान भी यह मुश्किल पैदा करेगा। वहीं वजाइना के आसपास के हिस्से में आई सूजने से भी दर्द होता है। जब प्राइवेट पार्ट में ये सब परेशानियां एक साथ हों तब महिलाओं के लिए स्थिति काफी मुश्किल भरी हो जाती है।

problems in woman,sex tips

* यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

ज्यादा सेक्स महिलाओं में यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई की समस्या होने के चांस भी बढ़ा देता है। यह इंफेक्शन तब होता है जब यूरिनेरी ट्रैक्ट के जरिए बैक्टीरिया यूट्रस और फिर ब्लैडर में चला जाता है, जहां इसकी संख्या बढ़ जाती है। इस संक्रमण के होने से महिलाओं को काफी दर्द होता है, जो सिर्फ दवाइयों से ही ठीक हो पाता है।

* लोअर बैक में दर्द


ज्यादा सेक्स आपकी लोअर बैक पर प्रेशर बढ़ाता है, इससे वहां दर्द होने लगता है। यदि इसका ध्यान नहीं रखा जाए तो दर्द बढ़ सकता है और डॉक्टर तक को दिखाने की नौबत आ सकती है।

* क्रैंप की समस्या


बैक टू बैक सेक्स आपको मजा तो दे सकता है लेकिन इसके कारण आपकी मसल्स पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ता है जो क्रैंप का कारण बन सकता है। कई बार तो ऐंठन आसानी से उतर जाती है लेकिन कुछ मामलों में दवाई या फिर डॉक्टर का परामर्श लेना पड़ता है। खासतौर से लड़कियों को पैरों में ऐसी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com