कौनसा कंडोम लगा सकता है आपकी सेक्स लाइफ में तड़का, आइये जानें

By: Ankur Mon, 12 Nov 2018 1:40:31

कौनसा कंडोम लगा सकता है आपकी सेक्स लाइफ में तड़का, आइये जानें

कंडोम का उपयोग सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए किया जाता हैं, लेकिन वर्तमान समय में यह सेक्स के सुख का भी जरिया बन चुका हैं। जी हाँ, आजकल बाजार में कई तरह के कंडोम आने लगे हैं जो आपके सेक्स सुख को बढाने का काम करते हैं। लेकिन व्यक्ति कनफ्यूज भी हो जाते है कि कौनसा कंडोम इस्तेमाल किया जाए जो उनकी सेक्स लाइफ में तड़का लगा दे। तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

* डॉटेड कंडोम

अगर आपको प्लेन कंडोम पसंद नहीं है तो आप डॉटेड कंडोम का चयन कर सकते हैं। इस कंडोम पर डॉट्स के चिन्ह बने होते हैं जो सेक्स के दौरान ज्यादा आनंद के लिए उत्तेजना पैदा करते हैं। अगर आपकी स्किन नाजुक है तो आप इसके प्रयोग से बचें।

* रिब्ड धारीदार कंडोम

डॉटेड कंडोम की तरह इस तरह के कंडोम भी सेक्स के दौरान उत्तेजना पैदा करते हैं। सेक्स के दौरान अधिक उत्तेजना पैदा करने के लिए कंडोम के निचले हिस्से तक धक्का मारना होता है। ये महिलाओं के लिए सेक्स को अधिक सुखद बनाता है। आप इसे यूज करके फेंक सकते हैं।

different types of condom,condom

* अल्ट्रा-थिन कंडोम

अगर आप सेक्स का अधिक आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कंडोम अन्य कंडोम की तुलना में पतला होता है जिससे सेक्स के दौरान ज्यादा उत्तेजना पैदा होती है। कंडोम के फटने से सावधान रहना चाहिए। इस तरह के कंडोम महिलाएं भी पहन सकती हैं।

* फ्लेवर कंडोम

इस कंडोम का इस्तेमाल ओरल सेक्स के दौरान किया जा सकता है। ये कंडोम चॉकलेट, कॉफी, वेनिला, स्ट्रॉबेरी, आम, केला आदि फ्लेवर में आते हैं। अगर आपकी स्किन सेंस्टिव है तो इससे आपको जलन हो सकती है।

* एक्स्ट्रा प्लेजर कंडोम

अगर आप काफी देर तक सेक्स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें बेन्जोकिने (benzocaine) शामिल होते हैं जो लंबे समय तक सेक्स करने में मदद करते हैं। ये लिंग को कुछ समय के लिए सुन्न कर देता है जिससे व्यक्ति देर तक सेक्स कर सकता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफैक्ट्स भी हैं जैसे जलन,खाज-खुजली और सांस लेने में परेशानी होना।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com