न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के एक और जंगी बेड़े की तैनाती पर ईरान का कड़ा पलटवार, विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले— 'सेना मुस्तैद, ट्रिगर पर उंगलियां'

ट्रंप द्वारा एक और जंगी बेड़े की तैनाती के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दी कड़ी चेतावनी—सेना अलर्ट, किसी भी हमले का तुरंत जवाब देने को तैयार।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 29 Jan 2026 8:48:42

ट्रंप के एक और जंगी बेड़े की तैनाती पर ईरान का कड़ा पलटवार, विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले— 'सेना मुस्तैद, ट्रिगर पर उंगलियां'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक और जंगी बेड़े को रवाना किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पहले से चली आ रही तनातनी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि देश की सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार खड़ी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान की उंगलियां ट्रिगर पर हैं और किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का तुरंत और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

ईरानी विदेश मंत्री की यह प्रतिक्रिया बुधवार (28 जनवरी) को सामने आई, जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका को कड़ा संदेश दिया। अराघची ने लिखा कि ईरान अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा और यदि उस पर हमला हुआ तो उसकी सशस्त्र सेनाएं पूरी ताकत से पलटवार करेंगी। यह बयान ऐसे समय आया है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता है, तो उसे बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने दावा किया था कि एक शक्तिशाली अमेरिकी जंगी बेड़ा ईरान की दिशा में बढ़ रहा है और अब उसके पास समय बहुत कम बचा है। इस बयान के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है।

अमेरिकी धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्बास अराघची ने न सिर्फ सैन्य तैयारी की बात दोहराई, बल्कि परमाणु समझौते को लेकर ईरान का रुख भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से एक निष्पक्ष, बराबरी पर आधारित और आपसी लाभ वाली परमाणु डील का समर्थक रहा है। अराघची के मुताबिक, ऐसी किसी भी डील में धमकी, दबाव और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता ऐसा होना चाहिए, जो ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक के अधिकारों को मान्यता दे और इस बात की गारंटी दे कि देश परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

परमाणु हथियारों के मुद्दे पर ईरानी विदेश मंत्री ने एक बार फिर पुराना रुख दोहराते हुए कहा कि ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं की है। उनके अनुसार, तेहरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से रिसर्च, मेडिकल और नागरिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका बेबुनियाद आशंकाओं के आधार पर ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली शामखानी का बयान भी सामने आया है, जिसने हालात को और गंभीर बना दिया है। शामखानी ने अमेरिका और इजरायल दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका की ओर से कहीं से भी और किसी भी स्तर पर सैन्य कार्रवाई की जाती है, तो उसे सीधे तौर पर युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसे किसी भी हमले का जवाब तुरंत, पूरी ताकत से और अभूतपूर्व तरीके से दिया जाएगा, जिसमें तेल अवीव के केंद्र और हमलावर के सभी समर्थकों को निशाना बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच यह तीखी बयानबाजी ऐसे वक्त में हो रही है, जब अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इस सैन्य गतिविधि ने आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में किसी भी छोटी चूक से बड़ा टकराव हो सकता है और ट्रंप प्रशासन कभी भी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म