न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में पुलिस ने तेलंगाना के मुस्लिम युवक को मारी गोली, परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

कैलिफ़ोर्निया के सांता क्लारा में तेलंगाना के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद निजामुद्दीन की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। परिवार ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री से शव भारत लाने की गुहार लगाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 8:53:54

अमेरिका में पुलिस ने तेलंगाना के मुस्लिम युवक को मारी गोली, परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

तेलंगाना के महबूबनगर जिले से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन की अमेरिका में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। यह घटना कैलिफ़ोर्निया के सांता क्लारा शहर में 3 सितंबर को हुई। परिवार का कहना है कि यह हादसा रूममेट के साथ मामूली विवाद के बाद हुआ। निजामुद्दीन पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और लंबे समय से वहीं नौकरी कर रहे थे।

निजामुद्दीन के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने जानकारी दी कि बेटे की मौत की खबर उन्हें एक परिचित ने दी। उन्होंने बताया कि रूममेट से झगड़ा बेहद छोटी सी बात को लेकर हुआ था, लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के बाद हालात बिगड़ गए। बेटे के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में तुरंत मदद दी जाए।

हसनुद्दीन ने अपने पत्र में लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि पुलिस ने गोली क्यों चलाई, कृपया हमें न्याय दिलाने और बेटे का पार्थिव शरीर घर लाने में सहयोग करें।” इसी बीच मजलिस बचाओ तहरीक (MBT) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने भी मीडिया के माध्यम से परिवार की अपील साझा करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

वहीं सांता क्लारा पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 3 सितंबर की सुबह 6:18 बजे उन्हें एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन ने विवाद के दौरान अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया था और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फिर से चाकू लेकर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने जब घर में प्रवेश कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो हालात बिगड़ गए और गोली चलानी पड़ी। घायल निजामुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से “कम से कम एक जीवन बचाया गया।” मौके से दो चाकू बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय भारतीय समुदाय में भी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि निजामुद्दीन ने अमेरिका में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की थी। उन्होंने एमएस की पढ़ाई के बाद कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में करियर बनाया और वहीं से अपने परिवार की उम्मीदों को आगे बढ़ा रहे थे। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार और समुदाय दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब