न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत की खबर। ‘शिवालिक’ के बाद भारत का LPG से लदा ‘नंदा देवी’ टैंकर भी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर निकल गया। जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा गैस है और इसे भारतीय नौसेना की निगरानी में भारत लाया जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Mar 2026 1:33:12

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-इजरायल से जुड़े हालात के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है। इसी क्रम में पहले एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ के बाद अब दूसरा भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ भी इस बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग को सुरक्षित रूप से पार कर खुले समुद्र में पहुंच गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘शिवालिक’ पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और उसे भारतीय नौसेना की निगरानी में सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जहाज अगले दो दिनों के भीतर भारत के किसी प्रमुख बंदरगाह तक पहुंच जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसका संभावित गंतव्य मुंबई या कांडला पोर्ट हो सकता है। फिलहाल यह जहाज खुले समुद्र में भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

‘नंदा देवी’ जहाज में कितना एलपीजी है?

इसी बीच दूसरा भारतीय एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ भी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकल चुका है। बताया जा रहा है कि यह जहाज 46,000 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में गैस की आपूर्ति भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों जहाजों की आवाजाही के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज और अन्य नेवल एसेट्स लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि रणनीतिक रूप से संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित किया जा सके।

पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भारत और ईरान के बीच हुई उच्च स्तरीय कूटनीतिक बातचीत का भी अहम योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हाल ही में सामान और ऊर्जा आपूर्ति के सुरक्षित प्रवाह को लेकर चर्चा हुई थी। इसी बातचीत के बाद भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में सहूलियत मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

ईरान ने भारत को बताया करीबी मित्र

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतली ने भी शुक्रवार को संकेत दिया था कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के इस क्षेत्र में साझा हित हैं। उनके मुताबिक, “भारत हमारा करीबी मित्र है और हमें विश्वास है कि दोनों देशों के हित इस इलाके में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार ने अलग-अलग स्तरों पर सहयोग किया है, जिसकी सराहना की जाती है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय जहाजों का सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार करना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से एक अहम और सकारात्मक घटनाक्रम माना जा रहा है। इससे देश में एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस