न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर लौटने से पहले शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में की पार्टी, सामने आईं दिल छू लेने वाली तस्वीरें

अंतरिक्ष से घर लौटने से पहले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ISS में साथियों संग मनाई पार्टी, शून्य गुरुत्व में ली मुस्कुराती तस्वीरें। मूंग-मेथी उगाकर स्पेस में किया अनोखा वैज्ञानिक प्रयोग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 9:44:48

घर लौटने से पहले शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में की पार्टी, सामने आईं दिल छू लेने वाली तस्वीरें

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के 14 दिवसीय मिशन पर हैं, 14 जुलाई को धरती के लिए अपनी वापसी की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन इस ऐतिहासिक और वैज्ञानिक सफर के समापन से पहले, उन्होंने और उनके अंतरिक्ष साथी क्रू मेंबर्स ने शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक खास अंदाज़ में छोटी सी 'स्पेस पार्टी' मनाई — एक पल जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

तस्वीरों में मुस्कुराहटों के साथ बही भावनाओं की लहर

नई तस्वीरों में शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे मुस्कुरा रहे हैं, एक-दूसरे के साथ खाना बांट रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर उस सफर की थकान को बाँट रहे हैं जो उन्हें करीब लाया। वो सिर्फ एक पार्टी नहीं थी, बल्कि धरती से करोड़ों किलोमीटर दूर, भावनाओं की गर्माहट के साथ बिताया गया आखिरी साझा पल था।

shubhanshu shukla space mission,iss astronaut india,indian astronaut party in space,shubhanshu shukla return date,moong methi in space,space farming experiment,astronaut celebration iss,nasa indian astronaut,axiom-4 mission india,gaganyaan mission inspiration

नासा ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनके तीन साथियों की वापसी 14 जुलाई से शुरू होगी। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा, "हम स्टेशन प्रोग्राम की प्रगति पर करीबी निगरानी रख रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन का अनडॉकिंग 14 जुलाई को प्रस्तावित है।"

shubhanshu shukla space mission,iss astronaut india,indian astronaut party in space,shubhanshu shukla return date,moong methi in space,space farming experiment,astronaut celebration iss,nasa indian astronaut,axiom-4 mission india,gaganyaan mission inspiration

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वे ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं और विंग कमांडर राकेश शर्मा (1984) के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। ‘आकाश गंगा’ नामक इस मिशन से भारत के गगनयान मानवीय अंतरिक्ष मिशन का रास्ता भी और साफ हो गया है।

shubhanshu shukla space mission,iss astronaut india,indian astronaut party in space,shubhanshu shukla return date,moong methi in space,space farming experiment,astronaut celebration iss,nasa indian astronaut,axiom-4 mission india,gaganyaan mission inspiration

अपने मिशन के अंतिम दिनों में शुभांशु शुक्ला ने स्पेस किसान की भूमिका निभाई। उन्होंने शून्य गुरुत्व में मूंग और मेथी के बीज पेट्री डिश में उगाए और उन्हें ISS के फ्रीजर में सुरक्षित रखा। इन पौधों की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रयोग सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में बीजों के अंकुरण और उनके पोषण व आनुवंशिकी बदलाव को जानने के लिए है।

shubhanshu shukla space mission,iss astronaut india,indian astronaut party in space,shubhanshu shukla return date,moong methi in space,space farming experiment,astronaut celebration iss,nasa indian astronaut,axiom-4 mission india,gaganyaan mission inspiration

शुक्ला की स्पेस यात्रा सिर्फ विज्ञान नहीं, बल्कि भावनाओं, उपलब्धियों और इंसानी ज़ज़्बे का प्रतीक बन गई है। ISS में बिताए गए ये 14 दिन भारत के लिए गर्व की बात हैं और अब जब वो धरती की ओर लौटने को हैं, तो ये पार्टी उन खूबसूरत यादों का हिस्सा बन गई है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब