न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीक्रेट रिपोर्ट लीक: ईरान के यूरेनियम को नहीं पहुंचा नुकसान, ट्रंप ने बताया झूठ

इजरायल-ईरान सीजफायर के बीच ट्रंप का दावा—ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह कर दिए गए, लेकिन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने खोले नए राज। जानिए ट्रंप की नाराज़गी, बमबारी की सच्चाई और सीजफायर पर मंडराते खतरे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 9:50:43

सीक्रेट रिपोर्ट लीक: ईरान के यूरेनियम को नहीं पहुंचा नुकसान, ट्रंप ने बताया झूठ

इजरायल और ईरान के बीच लंबे तनाव के बाद आखिरकार सीजफायर हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुद को इस संघर्ष विराम का "मुख्य सूत्रधार" बताते हुए दावा किया है कि उनके प्रयासों से यह युद्धविराम संभव हो पाया। लेकिन जैसे-जैसे हालात ठंडे पड़ने लगे, वैसे-वैसे नए खुलासे भी सामने आने लगे हैं — जिनमें से एक ने तो सबको चौंका दिया।

दरअसल, ट्रंप ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा था कि ईरान के सभी परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं। लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की ताज़ा रिपोर्ट ने इस दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि ईरान की परमाणु क्षमताएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं, हालांकि बमबारी के कारण उनकी रफ्तार जरूर धीमी पड़ गई है।

पेंटागन ने बमबारी की पुष्टि की, लेकिन...

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने मीडिया को जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान लगभग 30,000 पाउंड (13,607 किलो) वजनी बम गिराए गए, जिससे इन ठिकानों को गंभीर नुकसान हुआ।

हालांकि, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां करती है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा गया है कि ईरान की परमाणु क्षमताएं पूरी तरह नष्ट नहीं हुई हैं — हां, उनकी प्रगति में जरूर रुकावट आई है।

ट्रंप ने रिपोर्ट को बताया ‘फेक न्यूज’

जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई, ट्रंप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने अंदाज में इसे फेक न्यूज करार दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने इतिहास की सबसे सफल मिलिट्री स्ट्राइक की है। ईरान की न्यूक्लियर साइट पूरी तरह तबाह हो चुकी है।”

ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर उनके दावों और हकीकत के बीच की दूरी को सुर्खियों में ला दिया।

सीजफायर तोड़ने पर भी दिखा ट्रंप का गुस्सा

इतना ही नहीं, जब ईरान और इजरायल ने हाल ही में हुए सीजफायर को तोड़ा, तो ट्रंप ने दोनों देशों की कार्रवाई पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि सोमवार रात जिन हालातों में युद्धविराम पर सहमति बनी थी, वो अब खतरे में है।

वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “इन लोगों को शांत होना होगा। ये सब हास्यास्पद है। मैंने जो देखा, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया — ना तो इजरायल का हमला और ना ही ईरान की जवाबी कार्रवाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी