न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे

तरबूज खाने का सही समय जानें और पाएं इसके अधिकतम फायदे। दोपहर में सेवन से शरीर रहता है हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक, जबकि रात में खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 09 Apr 2026 6:02:43

तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे

गर्मी के मौसम में खानपान का चुनाव बेहद सोच-समझकर करना चाहिए, खासतौर पर ऐसी चीजों का सेवन जरूरी हो जाता है जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। तेज धूप और लू से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में Watermelon यानी तरबूज इस मौसम का सबसे पसंदीदा फल बन जाता है। इसमें लगभग 90 से 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है। इसके अलावा यह विटामिन C, A, B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

अक्सर लोग तरबूज का सेवन तो करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे किस समय खाने से सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। सही समय पर इसका सेवन करने से इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं।

तरबूज खाने का सबसे सही समय

आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज खाने का सबसे उपयुक्त समय दोपहर का होता है। इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म सबसे सक्रिय रहता है, जिससे तरबूज आसानी से पच जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। दोपहर में गर्मी अपने चरम पर होती है, ऐसे में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है और तरबूज इस कमी को तेजी से पूरा करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं।

रात में तरबूज खाने से क्यों बचना चाहिए

विशेषज्ञों के अनुसार, रात के समय तरबूज का सेवन करने से बचना बेहतर होता है। दरअसल, तरबूज का स्वभाव थोड़ा अम्लीय होता है, जिससे रात में खाने पर सीने में जलन या अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो बार-बार पेशाब की जरूरत पैदा कर सकती है और आपकी नींद में खलल डाल सकती है।

इसलिए अगर आप तरबूज के सभी स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं, तो इसे दिन के समय, खासकर दोपहर में खाना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। सही समय पर सही तरीके से इसका सेवन करने से यह न केवल आपको गर्मी से राहत देता है, बल्कि आपकी सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?