न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये महंगा। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद तेल संकट ने आम जनता की जेब पर नया दबाव डाला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 03 Apr 2026 8:04:34

पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और तेल संकट ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को और मुश्किल बना दिया है। देश के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ऐलान किया कि पेट्रोल की कीमतों में 137.24 रुपये की भारी बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे अब इसका रेट 458.4 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में 184.49 रुपये की बढ़ोतरी की गई और यह अब 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उनके बयान के तुरंत बाद पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने नई कीमतें औपचारिक रूप से लागू कर दीं।

इतना ही नहीं, सरकार ने केरोसीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। अब केरोसीन की कीमत 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री मलिक ने कहा कि ये नई कीमतें शुक्रवार से प्रभावी होंगी। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान लगातार ईंधन संकट का सामना कर रहा है। यह पहली बार नहीं है जब युद्ध शुरू होने के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

हालांकि, कुछ समय पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयान में स्पष्ट कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि को वे स्वीकार नहीं करेंगे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने युद्ध के शुरू होने के बाद पेट्रोल की कीमत में 95 रुपये और डीजल में 203 रुपये की तीसरी बढ़ोतरी की सिफारिश को खारिज कर दिया था। इसके पहले भी पीएम ने डीजल में 177 रुपये और पेट्रोल में 76 रुपये की बढ़ोतरी को रोक दिया था। उन्होंने यह भी बताया था कि 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उन्होंने पहले इसी तरह की सिफारिश खारिज की थी।

लेकिन अब, लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और देश में पहले से जारी आर्थिक संकट के बीच, पाकिस्तान सरकार इस समय अपने लिए कोई आसान विकल्प नहीं पा रही है। युद्ध की शुरुआत के बाद, पाकिस्तान ने पहले 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। अब इस बढ़ोतरी ने जनता पर एक और आर्थिक झटका दे दिया है, जिससे आम नागरिकों की जेब पर भारी दबाव बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत