न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इस मुस्लिम धर्मगुरु के दखल से जगी उम्मीद, क्या बच पाएगी निमिषा प्रिया की जान?

निमिषा प्रिया को यमन में दी जाने वाली फांसी से बचाने की आखिरी कोशिशें तेज़ हो गई हैं। भारत के मुस्लिम धर्मगुरु एपी अबू बकर मुसलियार के मानवीय दखल के बाद यमन में बड़ा निर्णय लेने के लिए बैठक हो रही है, जिससे उनकी जान बचने की उम्मीद जगी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 1:23:07

भारत के इस मुस्लिम धर्मगुरु के दखल से जगी उम्मीद, क्या बच पाएगी निमिषा प्रिया की जान?

यमन में फंसी निमिषा प्रिया को मौत की सजा से बचाने की आखिरी कोशिशें अब और तेज़ हो गई हैं। जिस महिला के सिर पर कुछ ही घंटों में फांसी का फंदा लटक रहा है, अब उसकी जिंदगी के लिए एक नई उम्मीद की किरण फिर से उभरी है। भारत के एक प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु और सुन्नी समाज के सम्मानित नेता एपी अबू बकर मुसलियार ने इस नाजुक मौके पर हस्तक्षेप किया है। उन्होंने ना केवल यमन सरकार से रहम की अपील की है, बल्कि मृतक तलाल अबदो मेहदी के परिवार से भी सीधा संपर्क साधा है।

बताया जा रहा है कि इस बेहद संवेदनशील मामले पर यमन में एक महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है, जिसमें निमिषा के वकील सुभाष चंद्रन, तलाल अबदो मेहदी के परिवार के सदस्य, हुडैदा स्टेट कोर्ट के चीफ जस्टिस और यमन शूरा काउंसिल के सदस्य शेख हबीब उमर शामिल होंगे। यह मीटिंग उस आखिरी उम्मीद की तरह देखी जा रही है जो निमिषा को मौत के मुंह से खींच सकती है।

मुसलियार ने इस हस्तक्षेप के लिए अपने करीबी यमनी दोस्त और यमन के प्रभावशाली स्कॉलर शेख हबीब उमर की मदद ली है। हबीब उमर के व्यक्तिगत अनुरोध पर मृतक तलाल के परिवार के कुछ सदस्य और हुदैदा स्टेट कोर्ट के चीफ जस्टिस अब यमन के दमार शहर पहुंचे हैं। यहीं पर मामले को इंसानियत के स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

शेख हबीब उमर की यमन की राजनीति में भी एक मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिससे इस पहल को एक गंभीर और संभावनाशील रूप मिला है। सूत्रों के मुताबिक, तलाल के परिजन अब ब्लड मनी पर पुनर्विचार के लिए तैयार हो सकते हैं, जो निमिषा के लिए एक नई रौशनी की तरह है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी निमिषा के परिवार और भारतीय संगठनों की ओर से तलाल के परिवार को ब्लड मनी (क्षतिपूर्ति की रकम) देने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि निमिषा की सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। मगर अब जबकि परिजन दोबारा बातचीत के लिए तैयार हुए हैं, तो लोगों की आंखों में उम्मीद की चमक लौट आई है।

लेकिन यह भी सच है कि अभी भी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि क्या तलाल का परिवार ब्लड मनी को स्वीकार करता है या नहीं। अगर वे मान जाते हैं, तो निमिषा की जान बच सकती है, और अगर नहीं माने तो उसकी फांसी तय मानी जाएगी।

क्या निमिषा को मिल पाएगी नई ज़िंदगी?

निमिषा के वकील सुभाष चंद्रन ने बताया कि मृतक के परिवार के साथ अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके अलावा, यमन के अटॉर्नी जनरल से भी संपर्क किया गया है ताकि फांसी की सजा को कुछ समय के लिए टाला जा सके। हालांकि अब जब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं, तो पूरे देश की नजर इस बातचीत और मीटिंग पर टिकी है।

सोमवार को भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह भी कहा था कि उन्होंने अपनी ओर से भरपूर प्रयास किए हैं, लेकिन यमन के कानून बहुत अलग हैं और सरकार किसी सीमा से ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें