न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन, सरकार का कड़ा फैसला

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। केपी शर्मा ओली की सरकार ने उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिन्होंने अब तक देश में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की। इस सूची में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:36:02

नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन, सरकार का कड़ा फैसला

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। केपी शर्मा ओली की सरकार ने उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिन्होंने अब तक देश में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की। इस सूची में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। कुल 26 सोशल मीडिया साइट्स पर यह रोक लगाई गई है। नेपाल टेलीकॉम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों को रजिस्ट्रेशन के लिए सात दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा खत्म होने के बाद भी अधिकांश कंपनियों ने नियमों का पालन नहीं किया। अब तक केवल टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव ने ही औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन कराया है और ये प्लेटफॉर्म कानूनी रूप से काम कर पाएंगे।

इस आदेश के बाद कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर लॉग इन करने की कोशिश में संदेश आ रहा है—“हम्म, कुछ गलत हो गया है। इस साइट तक पहुंचा नहीं जा सकता।” कई उपयोगकर्ताओं का मानना है कि फिलहाल मोबाइल ऐप्स आंशिक रूप से चल रहे हैं, लेकिन यह भी धीरे-धीरे बंद हो जाएंगे।

सरकार ने साफ किया है कि जब तक प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं करते, तब तक उनकी सेवाएं नेपाल में पूरी तरह निलंबित रहेंगी। पंजीकरण पूरा करने के बाद ही वे फिर से संचालन कर पाएंगे और स्थानीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

गौरतलब है कि नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में बिना लाइसेंस वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ओटीटी ऐप्स और इंटरनेट ब्राउज़रों के जरिए चल रहे विज्ञापनों और कंटेंट पर रोक लगाने का आदेश दिया था। यह फैसला उन रिट याचिकाओं पर आया था, जो 2020 से लंबित थीं। न्यायालय ने साफ कहा कि बिना कानूनी अनुमति के कोई भी प्लेटफॉर्म विज्ञापन और प्रसारण नहीं कर सकता।

सरकार के इस कदम के बाद नेपाल में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में आक्रोश की लहर है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय डिजिटल व्यवस्था को पारदर्शी और कानूनी बनाने के लिए आवश्यक है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म नेपाल सरकार की शर्तों को कब तक पूरा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब