कई बार आपके साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं कि आपको अनायास ही गुस्सा आ जाता हैं और इंस्टेंट बदला लेने का विचार मन में आ जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जिसमें स्कूटी वाली एक लड़की ने टोल बार से बदला लिया क्योंकि उसे उससे चोट लग गई थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं और लोग लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं जिसमें कोई लड़की के पक्ष में बोल रहा हैं तो कोई लड़की के विपक्ष में।














