सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक लोगों के करतब देखने को मिलते हैं। ये टैलेंट हर किसी के पास नहीं होता है। उन्हीं टैलेटेंड लोगों में से एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक शख्स अपनी फूंक से भरी बोतलों को गिराते नजर आ रहा है। इनकी फूंक में इतनी ताकत है कि एक बार में ही एक नहीं दो नहीं कई बोलते को गिराते नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शख्स के इस अद्भुत टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं।














