खाने के साथ एक्सपेरिमेंट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे है। लोगों ने मैगी के साथ तो ऐसे-ऐसे खेल किए कि खुद मैगी को अब शर्म आने लग गई होगी। हाल ही एक महिला ने मैगी के साथ ऐसा कारनामा किया कि उसे जानकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, महिला ने मैगी में कॉटन कैंडी डालकर पकाया और उसका जो नतीजा निकला वो देखकर लोगों का तो मूड ही खराब हो गया।
इंस्टाग्राम हैंडल eatthisdelhi इस खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो शेयर किया गया है। साथ में मजाकिया कैप्शन भी लिखा- 'कॉटन कैंडी मैगी चखी। क्या दुनिया अपनाएगी मुझे की नहीं। प्लीज! यह सिर्फ मस्ती के लिए था कृपया मुझे जज ना करें!' इस क्लिप को 13 हजार से अधिक लाइक्स और 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।














