शख्स ने बना दिया मोतीचूर और बेसन के लड्डू का मिल्कशेक, लोग बोले - भगवान बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे
इन दिनों डिशेज के साथ एक्सपेरिमेंट करने की होड़ सी लगी हुई है। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ओरियो मैगी से लेकर मसाला डोसा आइसक्रीम रोल तक के बाद अब सोशल मीडिया पर लड्डू मिल्कशेक का वीडियो वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Wed, 09 Mar 2022 9:53:52
इन दिनों डिशेज के साथ एक्सपेरिमेंट करने की होड़ सी लगी हुई है। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ओरियो मैगी से लेकर मसाला डोसा आइसक्रीम रोल तक के बाद अब सोशल मीडिया पर लड्डू मिल्कशेक का वीडियो वायरल हो रहा है।
जी हां, आमतौर पर खुशी के मौके पर खिलाए जाने वाले आपके मनपसंद बेसन और मोतीचूर के लड्डू को अब लोगों ने इसे आसानी से पीने लायक बना दिया गया है। जिसे देख यूजर्स काफी भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स मिक्सी में बेसन के लड्डू और मोतीचूर के लड्डू को मिलाकर उसमें दूध डालने के बाद उसका मिल्क शेक बना देता है। जिसके बाद उसे गिलास में डालने के बाद ऊपर से एक और लड्डू डालकर उसे सर्व करता है।