न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा मामला जिसमे पति का हुआ बंटवारा, 3-3 दिन दोनों पत्नियों जबकि 1 दिन रहेगा माता-पिता के साथ

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जनपद से जहां पति को अपनी पत्नी से सहमती मिली और दूसरी पत्नी के साथ उसका बंटवारा हो गया। इस मामले में पति 3-3 दिन दोनों पत्नियों जबकि 1 दिन अपने माता-पिता के साथ रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 10:20:15

अनोखा मामला जिसमे पति का हुआ बंटवारा, 3-3 दिन दोनों पत्नियों जबकि 1 दिन रहेगा माता-पिता के साथ

आपने अक्सर देखा होगा कि जब पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाता हैं तो यह विवाद में बदल जाता हैं और लड़ाई शुरू हो जाती हैं। लेकिन इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जनपद से जहां पति को अपनी पत्नी से सहमती मिली और दूसरी पत्नी के साथ उसका बंटवारा हो गया। इस मामले में पति 3-3 दिन दोनों पत्नियों जबकि 1 दिन अपने माता-पिता के साथ रहेगा। यह मामला सोशल मीडिया पर पनपे प्‍यार-मोहब्‍बत से जुड़ा है। अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में है।

घटना रामपुर जनपद के ढोकपुरी टांडा इलाके की है। शादीशुदा शख्‍स को सोशल मीडिया पर असम की एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच इश्‍क का भूत ऐसा सवार हुआ कि वे दोनो चंडीगढ़ में लिव-इन में रहने लगे। युवक को कुछ अरसे बाद गर्लफ्रेंड के प्रेग्‍नेंट होने की बात पता चली। इससे वह डर गया और चंडीगढ़ से भागकर अपने गांव आ गया। उसकी गर्भवती प्रेमिका उसे ढूंढ़ते-ढूंढ़ते गांव तक पहुंच गई तो बखेड़ा खड़ा हो गया। पूरा मामला सामने आने पर शख्‍स की पहली पत्‍नी को भी अपने पति की दूसरी शादी के लिए राजी होना पड़ा। हाईवोल्‍टेज ड्रामे के बाद शादीशुदा युवक को प्रेमिका से भी शादी करनी पड़ी। अब वह दो पत्‍नियों के साथ रह रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड रही दूसरी पत्‍नी ने भी एक बच्‍चे को जन्‍म दिया है।

शख्‍स के लिए प्रेम करना गले की फांस बन चुका था। गर्लफ्रेंड से शादी के बाद इस बात पर विचार किया जाने लगा कि दो पत्नियों का पति अब किसके साथ रहेगा। इसके बाद यह तय किया गया कि युवक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पहली पत्‍नी के साथ रहेगा। उसको गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दूसरी पत्‍नी के साथ समय व्‍यतीत करना होगा। साथ ही रविवार को वह माता-पिता के साथ रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात