सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत सारे प्रैंक (Prank) वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें से कुछ ऐसे होते है जिनको देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते है। ऐसा ही होश उड़ा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक शख्स के साथ ऐसी हरकत करती दिखाई दे रही है, जिसके बाद शख्स चौंककर उछल जाता है।
वायरल वीडियो में एक लड़की बैठी नजर आ रही है। इस दौरान एक शख्स वहां आकर बैठता है। इसके बाद लड़की कुछ ऐसा करती है, जिससे बगल में आकर बैठा शख्स डर के मारे अपनी जगह से काफी तेजी से उछल पड़ता है। सोशल मीडिया पर लोगों को लड़की का यह प्रैंक वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है तथा इसे लोग जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं।














