इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भालू और एक बाघ का आमना-सामना होते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि दोनों आपस में भिड़ते नहीं, लेकिन चौंकाने वाला एक दृश्य कैमरे में कैद हो गया।
'Greetings, of a slightly different kind'.😊@susantananda3 @rameshpandeyifs
— Saket Badola,IFS (@Saket_Badola)
VC: In the video pic.twitter.com/9ULCWO2mrGIFS अधिकारी साकेत बडोला द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व में शूट किया गया है। मूल रूप से नमन अग्रवाल द्वारा शूट किए गए वीडियो में एक बाघ को जंगल के रास्ते के बीच में बैठा देखा जा सकता है। एक विशाल काला भालू उस रास्ते में चलता हुआ आता है और फिर बाघ को डराने के लिए खड़ा हो जाता है। फिर भालू अपने रास्ते चला जाता है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।














