न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाखापत्तनम: 2 बेटियों की मौत के ठीक 2 साल बाद दंपति के घर उसी दिन जुड़वां बच्चियों का हुआ जन्म

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम से बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के निवासी टी अप्‍पला राजू और भाग्‍यलक्ष्‍मी के घर 15 सितंबर 2021 को जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 2:44:28

विशाखापत्तनम: 2 बेटियों की मौत के ठीक 2 साल बाद दंपति के घर उसी दिन जुड़वां बच्चियों का हुआ जन्म

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम से बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के निवासी टी अप्‍पला राजू और भाग्‍यलक्ष्‍मी के घर 15 सितंबर 2021 को जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म हुआ। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इसमें चौकाने वाली बात क्या है। दरअसल, टी अप्‍पला राजू और भाग्‍यलक्ष्‍मी ने 15 सितंबर 2019 को आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी (Godavari River) में हुए नाव हादसे में अपनी दो बेटियों को खो दिया था। हादसे में राजू और भाग्‍यलक्ष्‍मी की 3 साल और 1 साल की दो बच्‍चियों की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के ठीक दो साल बाद 15 सितंबर 2021 को भाग्‍यलक्ष्‍मी ने जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म दिया है। इसे भाग्‍य का चक्र ही कहेंगे कि दोनों बेटियां ही हैं। दंपति का कहना है कि जिस दिन उन्होंने अपनी बेटियों को खोया था, उसी दिन जुड़वा बच्चों का होना भगवान का आशीर्वाद है।

ग्‍लास फैक्‍ट्री में काम करने वाले टी अप्‍पला राजू के घर पर आज से दो साल पहले 15 सितंबर 2019 को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। हादसा तब हुआ जब गोदावरी नदी में एक डबल-डेकर लॉन्च एक भंवर में फंसकर डूब गई। 32 वर्षीय अप्पला राजू ने बताया कि उस दिन उसे थोड़ी बेचैनी हो रही थी, जिसके कारण दंपति ने अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। हालांकि, उन्होंने अपनी दो बेटियों, गीता वैष्णवी (3) और धात्री अनन्या (1) को अपने रिश्‍तेदारों के साथ श्री राम मंदिर में तीर्थ यात्रा के लिए भेज दिया था। अप्‍पला ने बताया कि इस नौका में उनके परिवार के 11 लोगों शामिल थे, जिसमें से केवल एक सदस्‍य को ही बचाया जा सका था। इस हादसे ने हमारे पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। नाव हादसे में हमारे परिवार के 10 रिश्‍तेदारों की मौत हुई थी। हालांकि, अब हम नवजात शिशुओं के आगमन से बहुत खुश हैं।

भाग्यलक्ष्मी ने बताया, नवजात शिशुओं में भी उनकी (मृतक) बहनों के समान लक्षण हैं। दोनों बच्चे पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं। डॉ पी सुधा पद्मश्री ने बताया कि दंपति ने उनसे एक साल पहले संपर्क किया था। अपनी दो बच्चियों को खोने के बाद से दंपति काफी सदमे में थे। मैंने उन्‍हें आईवीएफ प्रक्रिया के बारे में समझाया और इलाज शुरू किया। हमने दंपति को 20 अक्‍टूबर की तारीख थी लेकिन बच्‍चों ने 15 सितंबर को भी जन्‍म ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर