वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि टैटू (Tattoo) का चलन बहुत बढ़ गया हैं और यह फैशन का हिस्सा बन गया हैं। टैटू शरीर को आकर्षक लुक भी देते हैं लेकिन कुछ लोग इसके पीछे इतने जुनूनी होते हैं कि अपने पूरे शरीर को ही टैटू से ढंक लेते हैं। ऐसा ही किया अमेरिका के एक 28 साल के एक शख्स ने, लेकिन उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। शख्स को उसके घरवालों ने बेदखल कर दिया क्योंकि उसने अपने शरीर पर 200 टैटू बनवा लिए थे। हम बात कर रहे हैं फ्लोरिडा के रहने वाले सोरेन लॉरेंसन की जिसे सोशल मीडिया पर नियॉन डीमन क नाम से जाना जाता हैं। वो इसलिए क्योंकि सोरेन के शरीर पर इतने टैटू हैं कि वो किसी राक्षस या भूत से कम नहीं लगते।














