जब भी कभी जंगल की बात की जाती हैं तो इसके राजा शेर का जिक्र जरूर होता हैं जिससे जंगल का हर जानवर डरता हैं। शेर से जुड़े आपने कई वीडियो देखें होंगे जिसमें उसका खूंखार रूप देखने को मिला होगा। लेकिन इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें जंगल का राजा शेर डरा हुआ हैं और वह डर के मारे दुम दबाकर पेड़ के ऊपर चढ़ जाता हैं। Instagram पर इस वीडियो को wild_animal_shorts_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है – ‘भैंसों के झुंड से बचने के लिए शेर पेड़ पर चढ़ गया।’














