न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी, वाहन खरीद पर मिलेगी भारी सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी

सरकार ने ईवी अपनाने को लेकर लोगों को लुभावने इंसेंटिव देने का ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक कार यानी चार-पहिया वाहन खरीदने पर 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों पर यह छूट 20 लाख रुपये तक हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 10:50:19

महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी, वाहन खरीद पर मिलेगी भारी सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से राज्य में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति लागू कर दी है, जो 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि 2030 तक राज्य की 30% गाड़ियां इलेक्ट्रिक हो जाएं। इस कदम से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि ट्रैफिक भी शोर-रहित और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।

ईवी खरीद पर आकर्षक सब्सिडी

सरकार ने ईवी अपनाने को लेकर लोगों को लुभावने इंसेंटिव देने का ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक कार यानी चार-पहिया वाहन खरीदने पर 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों पर यह छूट 20 लाख रुपये तक हो सकती है। इस योजना के तहत 1 लाख दो-पहिया, 25,000 ट्रांसपोर्ट व्हीकल और 1,500 इलेक्ट्रिक बसें लाभार्थी होंगी। साथ ही EV के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

हाईवे पर ईवी चालकों को टोल फ्री यात्रा

मुंबई-पुणे और मुंबई-नाशिक एक्सप्रेसवे पर EV वाहनों को 100% टोल छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य राजमार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से टोल छूट देने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

हर 25 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन

राज्य सरकार ने यह तय किया है कि हाईवे पर हर 25 किमी पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सभी सरकारी दफ्तरों की पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा अनिवार्य होगी। वहीं नई रिहायशी इमारतों में 100% और नई कमर्शियल बिल्डिंग्स में 50% पार्किंग चार्जिंग के लिए आरक्षित होगी। पुरानी व्यावसायिक इमारतों में 20% पार्किंग स्पेस पर चार्जर चालू हालत में होने अनिवार्य होंगे।

सरकारी गाड़ियां अब सिर्फ इलेक्ट्रिक होंगी

अब से सरकार केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही खरीदेगी, खासकर शहरी इलाकों के लिए। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती जैसे बड़े शहरों में 50% सरकारी उपयोग की गाड़ियां EV होंगी।

तकनीकी विकास के लिए रिसर्च फंड

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी नई तकनीकों — जैसे बैटरी केमिस्ट्री, मोटर टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन और वाहन-से-ग्रिड सिस्टम — पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपये का रिसर्च फंड घोषित किया है।

सरकार का मिशन – स्वच्छ हवा, शांत सड़कें

इस नीति के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 325 टन PM 2.5 और 1,000 टन ग्रीनहाउस गैस को ट्रांसपोर्ट सेक्टर से खत्म किया जाए। इससे न केवल वायु प्रदूषण घटेगा बल्कि जनस्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला