न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंची धाम से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, 60 फीट गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 16 पर्यटक घायल, दो की हालत गंभीर

नैनीताल के पास बड़ा हादसा, कैंची धाम से लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Nov 2025 8:37:44

कैंची धाम से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, 60 फीट गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 16 पर्यटक घायल, दो की हालत गंभीर

नैनीताल के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब दिल्ली से आए पर्यटकों को लेकर लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत सभी 16 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।

कैंची धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बदरपुर इलाके से आए पर्यटकों का एक दल शनिवार को बाबा नीब करौरी के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में दर्शन करने गया था। रात को दर्शन के बाद सभी लोग टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वाहन ज्योलीकोट के समीप दोगांव क्षेत्र के मटियाली बैंड तक पहुंचा, चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से हट गया और ट्रैवलर गहरी खाई में गिर पड़ी।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

रात का समय होने के कारण हादसे के बाद जोरदार चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और लगभग दो घंटे तक चला यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घायलों को खाई से निकालने के लिए पुलिस के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी मदद की। सभी 16 घायलों को सावधानीपूर्वक ऊपर लाकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों में बदरपुर निवासी गौरव बंसल और एक अन्य पर्यटक की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम दोनों की करीबी निगरानी में इलाज कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर फिसलन मानी जा रही है। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर विशेष सतर्कता बरतें और रात में यात्रा से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी