न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: बिजनौर में आवारा कुत्तों का कहर, 6 साल की मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, इलाके में दहशत

बिजनौर के अफजलगढ़ में दूध लेने निकली 6 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। इलाके में पहले भी कई बच्चों पर हमले हो चुके हैं। प्रशासन की लापरवाही से लोग दहशत में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 10:48:18

UP: बिजनौर में आवारा कुत्तों का कहर, 6 साल की मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना में छह वर्षीय मासूम बच्ची को कुत्तों ने इतना नोचा कि उसकी मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ दूध लेने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। अफजलगढ़ के मोहल्ला फैजी कॉलोनी में यह वारदात हुई, जहां पहले से ही कुत्तों का खौफ बना हुआ था।

बताया गया कि महबूब नामक व्यक्ति की बेटी यासमीन, जो सिर्फ छह साल की थी, सुबह अपनी मां गुलशन के साथ दूध लेने निकली थी। वह रास्ते में अपनी मां से कुछ कदम पीछे रह गई और तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के शरीर को पचास से ज्यादा जगहों से काटा, जिससे उसके शरीर पर गहरे घाव हो गए।

मां और मोहल्लेवालों ने काफी कोशिश की बच्ची को कुत्तों से बचाने की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यासमीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है और लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है।

बच्चों पर कुत्तों के हमले के पिछले मामले भी डरावने:

केस 1: नजीबाबाद के जलालाबाद में 12 वर्षीय मोहम्मद कैफ अपने दोस्तों के साथ आम के बाग में लकड़ी बीनने गया था। वहीं कुत्तों ने हमला कर दिया। बाकी बच्चे पेड़ पर चढ़ गए, लेकिन कैफ को कुत्तों ने मार डाला।

केस 2: नहटौर में तीन साल पहले ईदगाह मोहल्ले में दो वर्षीय मासूम को आवारा कुत्तों ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा ग्राम सादिकाबाद में स्कूल जाती बालिका रानी को कुत्तों ने काट लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

केस 3: 13 मई 2015 को बिजनौर के मछली बाजार क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्चे आलीशान को घर के बाहर से कुत्ते खींचकर ले गए थे और उसे बुरी तरह नोचा। पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर बच्चे को छुड़ाया।

इस तरह की घटनाओं से लोग खासे दहशत में हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात पाने के लिए प्रशासन सख्त और स्थायी समाधान निकाले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल