दिल्ली में बुधवार देर रात आईएएस और DANICS अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए। कुल 20 से अधिक अधिकारियों की तैनाती बदल दी गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने इस अचानक फेरबदल को कामकाज की दक्षता और सुधार के उद्देश्य से बताया है।
सीनियर आईएएस अफसरों की अहम तैनातीइस फेरबदल के तहत सीनियर आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल और डॉ. नरेंद्र कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और DFC एवं DSCSC के CMD का दायित्व सौंपा गया है।
अन्य प्रमुख तैनातीउत्तर-पश्चिम जिले के डीएम सौम्या सौरभ को उद्योग विभाग में तैनात किया गया है। नवलेंद्र कुमार सिंह को GST के अतिरिक्त कमिश्नर बनाया गया, जबकि सोनिका सिंह को DDA में कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली। हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया, वहीं मंगल सैनी को केंद्रीय कारागार का सुपरिटेंडेंट बनाया गया। ओम प्रकाश सैनी को DSSSB में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
अन्य अफसरों के फेरबदलमुकेश कुमार, आशीष शौकीन, मनोज कुमार, भूप सिंह और अश्विनी कुमार समेत कई अफसरों को नई तैनाती मिली है, जबकि कुछ की तैनाती में बदलाव भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अमित कुमार की तैनाती का आदेश बाद में रद्द कर दिया गया। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से दिल्ली में अफसरों और विभागों के कामकाज पर सीधे असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।