न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज ड्रामा। केएल राहुल और डेविड मिलर की शानदार पारियों के बावजूद दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। जानिए किसने मैच का नतीजा तय किया और गुजरात ने कैसे हासिल की अपनी पहली जीत।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 09 Apr 2026 8:50:58

Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियों के बावजूद दिल्ली यह नाटकीय हार बचा नहीं पाई। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने 52 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। दिल्ली को आखिरी दो ओवरों में 36 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन देकर टीम की उम्मीदों को चुनौती दी। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने दो छक्के और दो चौकों के साथ दिल्ली को मैच में बनाए रखा।

प्रसिद्ध कृष्णा ने किया निर्णायक खेल

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर दिल्ली को दो रन की जरूरत थी, लेकिन कुलदीप यादव के रन आउट ने मैच का नतीजा बदल दिया। दिल्ली ने वाइड के लिए रिव्यू भी लिया, जो सफल नहीं रहा।

गुजरात के लिए राशिद की धमाकेदार गेंदबाजी

गुजरात के लिए अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने सलामी बल्लेबाज गिल और वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय साझेदारी के दम पर 4 विकेट पर 210 रन बनाए।

गिल ने मांसपेशियों में चोट से उबरते हुए 45 गेंद में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं बटलर ने 27 गेंद में 52 और सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडि ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि मुकेश कुमार को 4 ओवर में 55 रन देकर दो विकेट मिले। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

दिल्ली की शुरुआत और राहुल का तूफानी खेल

दिल्ली के पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत शुरुआत दी, पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। छठे ओवर में राहुल और निसांका ने 23 रन निकाले। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ा, जब निसांका मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे। निसांका ने 24 गेंद में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। राहुल ने डीप स्क्वेयर लेग, स्ट्रेट और लांग ऑफ में छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 17वें ओवर में सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर को कैच दे बैठे।

गुजरात की बल्लेबाजी और बटलर की तूफानी पारी

गुजरात की पारी की शुरुआत साइ सुदर्शन ने शानदार तरीके से की। पहली गेंद पर चौका, दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भी चौका। सुदर्शन 19 के स्कोर पर बोल्ड हुए।

इसके बाद जोस बटलर ने अपने आकर्षक स्ट्रोक्स से गुजरात की रनगति बढ़ाई। उन्होंने अक्षर पटेल के पहले ओवर में 13 रन बनाए और पांचवें ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन जुटाए। बटलर ने अर्धशतक 27 गेंद में पूरा किया।

सातवें से दसवें ओवर के बीच गुजरात ने 33 रन बनाए और एक विकेट खोया। 12वें ओवर में दिल्ली के लिए 23 रन बने। गिल और सुंदर ने तीसरे विकेट के लिए 56 गेंद में 100 रन की साझेदारी बनाई।

गिल ने 15वें ओवर में डीप स्क्वेयर लेग में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। कुलदीप ने 17वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए बटलर को बोल्ड कर दिया। 19वें ओवर में सुंदर ने नटराजन को छक्का लगाकर अपना पहला IPL अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अंतिम ओवर में मुकेश की गेंद पर राणा को कैच दे बैठे। सुंदर की 31 गेंद की पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत