न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

योगी सरकार ने यूपी में न्यूनतम मजदूरी दरों में बड़ा संशोधन किया है। नए फैसले से लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी। जानें किस तरह बदली गई वेतन संरचना और इसका पूरा असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 18 Apr 2026 9:34:44

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाल ही में श्रमिकों के उग्र विरोध प्रदर्शनों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए राज्य के न्यूनतम मजदूरी ढांचे में संशोधन को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद नई मजदूरी दरें आधिकारिक रूप से लागू कर दी गई हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही यह संशोधित वेतन व्यवस्था अब कानूनी रूप से प्रभावी हो गई है, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, वेतन वृद्धि और श्रमिक हितों को लेकर नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति का उद्देश्य मौजूदा वेतन संरचना की समीक्षा कर व्यावहारिक समाधान सुझाना था, ताकि औद्योगिक माहौल स्थिर रह सके और विवादों को रोका जा सके।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में राज्य को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर न्यूनतम मजदूरी तय करने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने अंतरिम राहत के रूप में स्वीकार कर तुरंत लागू कर दिया। सरकारी बयान के अनुसार, प्रदेश को भौगोलिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, जिससे मजदूरी व्यवस्था अधिक संतुलित और व्यावहारिक बन सके।

पहली श्रेणी में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जैसे जिले शामिल किए गए हैं, जहां जीवन-यापन की लागत अधिक मानी जाती है। यहां अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 13,690 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,868 रुपये मासिक निर्धारित किया गया है। यह दरें इन जिलों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।

दूसरी श्रेणी में राज्य के अन्य नगर निगम वाले जिलों को रखा गया है। यहां अकुशल श्रमिकों को 13,006 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,025 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह संरचना क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में मदद करेगी।

वहीं तीसरी श्रेणी में शेष सभी जिले शामिल किए गए हैं, जहां अपेक्षाकृत जीवन-यापन की लागत कम है। यहां अकुशल श्रमिकों के लिए 12,356 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 13,590 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 15,224 रुपये मासिक न्यूनतम मजदूरी तय की गई है। इन सभी दरों में मूल वेतन के साथ-साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) भी शामिल है।

सरकार के अनुसार, वर्ष 2019 और 2024 में प्रस्तावित वेतन संशोधन लागू नहीं हो पाने के कारण मजदूरी संरचना में असंतुलन बढ़ गया था। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर लंबित पुनरीक्षण को ध्यान में रखते हुए अब यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला न केवल श्रमिकों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि औद्योगिक शांति बनाए रखने और उत्पादन व्यवस्था को स्थिर रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा। हालिया विवादों और प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए इसे समय पर लिया गया आवश्यक और संतुलित निर्णय माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें