न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज

तमिलनाडु में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के इस्तीफे से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें मनाने में जुटा है और एयरपोर्ट से वापस बुलाकर लगातार बातचीत जारी है। अन्नामलाई ने शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर पार्टी छोड़ने की इच्छा जताई है, हालांकि उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की जा रही है। इस घटनाक्रम से भाजपा के भीतर सियासी समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 03 Jun 2026 12:50:50

अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के फैसले ने भाजपा को झकझोर दिया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस इस्तीफे पर अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय मांगा है और उन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने मंगलवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अलग बैठक की। आपको बता दें कि बीएल संतोष को राजनीति में अन्नामलाई का गुरु माना जाता है।

पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठकों में अन्नामलाई ने बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बीजेपी छोड़ने की इच्छा जताई। हालांकि, उन्होंने यह विकल्प भी खुला रखा है कि अगर भविष्य में कभी जरूरत पड़ी तो वह पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार रहेंगे।

इस घटनाक्रम से वाकिफ पार्टी नेताओं ने बताया कि अन्नामलाई जब दिल्ली एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना होने वाले थे, तब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें फोन करके वापस चर्चा के लिए बुलाया। बीजेपी आलाकमान चाहता है कि अन्नामलाई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। संगठन में कड़े अनुशासन के लिए जानी जाने वाली बीजेपी अगर उन्हें रोकने में कामयाब होती है तो यह पार्टी के इतिहास में एक असामान्य कदम होगा।

क्यों छोड़ना चाहते हैं बीजेपी?

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अन्नामलाई बीजेपी छोड़ने का पूरा मन बना चुके हैं और उनका यह दिल्ली दौरा केवल पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए था। अन्नामलाई ने बीजेपी आलाकमान के सामने दो शर्तें रखी थीं। पहला यह कि या तो उन्हें कम से कम सात साल के लिए पूर्ण स्वायत्तता और अधिकार के साथ फिर से तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जाए या फिर उन्हें अपनी एक अलग राजनीतिक राह चुनने की अनुमति दी जाए।

तमिलनाडु में नई पार्टी बनाने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई तमिलनाडु में एक नई पार्टी लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं। राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए उन्हें इसमें बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राज्य की दो बड़ी द्रविड़ पार्टियों डीएमके और अन्नाद्रमुक (AIADMK) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

इन चुनावों में सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की नई पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई है। विजय की सरकार को कांग्रेस सहित कई छोटी पार्टियों ने समर्थन दिया है, जिन्होंने चुनाव के बाद DMK से अपना गठबंधन तोड़ लिया था। अन्नामलाई का मानना है कि तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में किसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए बहुत बड़ा स्कोप नहीं है। इसलिए, विभिन्न वर्गों की चिंताओं को दूर करने वाली एक नई क्षेत्रीय पार्टी ही राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है।

आपको बता दें कि वर्ष 2021 से 2025 तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के रूप में अन्नामलाई के कार्यकाल के दौरान राज्य में बीजेपी की विजिबिलिटी काफी बढ़ी थी। बीजेपी के केंद्रीय नेता भी राज्य में उनके उत्साह, कड़ी मेहनत और दमदार आवाज के कायल रहे हैं। तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां भगवा पार्टी लंबे समय से अपनी जमीन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत