न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो स्लीपर बसों की टक्कर में 26 यात्री घायल, हादसे के बाद फरार हुए चालक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर के पास दो स्लीपर बसों की जोरदार टक्कर में 26 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों चालक फरार हो गए। जानिए पूरी घटना और घायलों की सूची।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 11:44:20

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो स्लीपर बसों की टक्कर में 26 यात्री घायल, हादसे के बाद फरार हुए चालक

मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो स्लीपर बसें आपस में टकरा गईं। लखनऊ की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आगे चल रही बस पलट गई। इस हादसे में कुल 26 यात्री घायल हो गए, जबकि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने बसों में फंसे घायलों को निकाल कर लगभग 15 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 15 यात्रियों को हालत गंभीर होने के कारण कानपुर स्थित एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर मार्ग को साफ कराया।

दुर्घटना की वजह – चालक को झपकी आना

अरौल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे दिल्ली से लगभग 40 यात्रियों को लेकर एक निजी स्लीपर बस गोंडा जा रही थी। तभी मकनपुर के पास किलोमीटर 215 पर पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार स्लीपर बस ने उसमें टक्कर मार दी। दूसरी बस सिद्धार्थनगर जा रही थी।

जोरदार टक्कर के चलते आगे चल रही बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी अमरनाथ यादव, इंस्पेक्टर और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त प्रयास से 26 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से 14 घायलों को कानपुर रेफर किया गया।

इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि दोनों बसों में करीब 40-40 यात्री सवार थे और हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना मानी जा रही है। पुलिस दोनों चालकों की तलाश कर रही है।

घटनास्थल से कुछ मामूली रूप से घायल यात्री दूसरी बसों के ज़रिए अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिए गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

घायलों की सूची:

1. रूबी सिंह (38), पत्नी दिग्विजय सिंह
2. पप्पी सिंह (38), पत्नी बृजेश सिंह
3. अलका सिंह (32), पत्नी सूरज सिंह
4. आंशी सिंह (17), पुत्री विनोद सिंह
5. शगुन सिंह (16), पुत्री बृजेश सिंह
6. रूही (6), पुत्री सूरज सिंह
7. दिलीप सिंह (28), पुत्र हरिशंकर, मंडावली, नई दिल्ली
8. अजय यादव (28), पुत्र जगनलाल, मोतिया खान, नई दिल्ली
9. राजेश कुमार (47), पुत्र रामकुमार, बस्ती
10. दुर्गेश (30), पुत्र ज्ञान चंद्र, रौना कला रुदौली, बस्ती
11. जीदालाल (50), पुत्र रामलोचन, सिद्धार्थनगर
12. रूही सिंह (12), पुत्री नीरज सिंह, गुड़गांव
13. हेमलता सिंह (22), पत्नी नीरज सिंह
14. संत कुमार (44), पुत्र पलटू, सिद्धार्थनगर
15. मनमोहन (35), पुत्र रामनारायण, गोंडा
16. अभय प्रताप सिंह (32), पुत्र हरिशंकर, परसपुर, गोंडा
17. रामनेवल (52), पुत्र रामपाल, अयोध्या
18. अनिल (18), पुत्र राम समाज, सिद्धार्थनगर
19. इंद्रजीत (52), पुत्र रामदेव, सिद्धार्थनगर
20. मोहम्मद सैफ (24), पुत्र सलाउद्दीन, बलराम नगर
21. केशव (45), पुत्र बनारसी प्रसाद, महाराजगंज
22. अनंत राम (18), पुत्र गुझे माझा, बाराबंकी
23. शिवपूजन (33), पुत्र वासुदेव, नेपाल
24. बलराम चौहान (41), पुत्र मुरारी चौहान, सिद्धार्थनगर
25. वीरेंद्र कुमार (42), पुत्र रामासोर, सिद्धार्थनगर
26. रघुनाथ (60), पुत्र कन्हैया लाल, सिद्धार्थनगर

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’