न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नगर निकाय पुनर्गठन का गजट नोटिफिकेशन आज संभव

संकेत मिल रहे हैं कि आज सोमवार को प्रदेश के कुल 10,254 वार्डों के पुनर्गठन और सीमांकन से जुड़ा अंतिम गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हर नगर निकाय का नोटिफिकेशन अलग-अलग जारी किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी तरह की कानूनी अड़चन से बचा जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 10:40:23

नगर निकाय पुनर्गठन का गजट नोटिफिकेशन आज संभव

जयपुर। प्रदेश की 305 नगर निकायों के पुनर्गठन की प्रक्रिया अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। संकेत मिल रहे हैं कि सोमवार को सरकार की ओर से इन सभी नगर निकायों के लिए अलग-अलग गजट फाइनल नोटिफिकेशन प्रकाशित किए जा सकते हैं। शनिवार और रविवार के सरकारी अवकाश के कारण यह नोटिफिकेशन पिछले सप्ताह जारी नहीं हो सका था, जिससे प्रक्रिया में कुछ देरी आई।

इसी दौरान जयपुर में उच्च प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकें भी हुईं, जिनमें मुख्य सचिव सहित स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ राज्य सरकार के आगामी शहर प्रशासन अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान के लक्ष्यों, प्राथमिकताओं और ज़मीनी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश भी तय किए गए। इन बैठकों के चलते गजट प्रक्रिया सोमवार तक खिंच गई।

अब यह संकेत मिल रहे हैं कि आज सोमवार को प्रदेश के कुल 10,254 वार्डों के पुनर्गठन और सीमांकन से जुड़ा अंतिम गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हर नगर निकाय का नोटिफिकेशन अलग-अलग जारी किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी तरह की कानूनी अड़चन से बचा जा सके।

पिछले कार्यकाल में जब एकसाथ सामूहिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था, तब कुछ पालिकाओं के निवासियों ने अपने क्षेत्र के पुनर्गठन को लेकर अदालत का रुख किया था, जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी। उस अनुभव से सबक लेते हुए इस बार सरकार ने नई रणनीति अपनाई है, जिसके तहत हर नगर निकाय के लिए अलग गजट जारी होगा।

जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों में दो की जगह अब एक-एक नगर निगम गठित किया गया है। इसके चलते अब प्रदेश में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 242 नगर पालिकाएं अस्तित्व में रहेंगी, जिनके लिए आज अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी हो सकती हैं।

इस पूरी कवायद का अगला चरण पंचायतों के पुनर्गठन से जुड़ा हुआ है, जिसका गजट फाइनल नोटिफिकेशन अगले सप्ताह आने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। इन सारी तैयारियों के बीच यह संकेत स्पष्ट हैं कि राज्य सरकार दिसंबर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव कराने की योजना पर काम कर रही है।

हाल ही में नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम को लेकर पत्र भेजा जा चुका है। इसका सीधा अर्थ यह है कि दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत होने की संभावना नहीं है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की गति तेज कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट