न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SMS अस्पताल आगकांड: FSL रिपोर्ट में खुलासा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जहरीली गैसों ने बढ़ाई तबाही

जयपुर के SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की FSL रिपोर्ट में खुलासा: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग और प्लास्टिक-मटेरियल जलने से फैली जहरीली गैसों ने मरीजों के लिए बनाई मुश्किलें। रिपोर्ट में सर्जिकल स्प्रिट की सुरक्षा और धुएं का पैटर्न भी शामिल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 8:44:37

SMS अस्पताल आगकांड: FSL रिपोर्ट में खुलासा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जहरीली गैसों ने बढ़ाई तबाही

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुई आग की घटना को लेकर अब फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विस्तृत रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट ने इस भीषण हादसे के पीछे की असली वजह और आग से फैली जहरीली गैसों का खुलासा कर दिया है। राज्य सरकार जहां इस घटना की जांच में जुटी है, वहीं अस्पतालों में फायर सेफ्टी को लेकर भी नए सिरे से सख्ती बढ़ाई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट बना आग का मुख्य कारण

एफएसएल द्वारा पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू के पीछे स्थित स्टोर रूम में इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसी शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी फॉल्स सीलिंग को अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आग नीचे से ऊपर नहीं फैली, बल्कि शुरुआत में फॉल्स सीलिंग के भीतर आग लगी और फिर तेजी से फैलती चली गई।

जहरीली गैसों से बिगड़ा माहौल

फॉरेंसिक जांच में पता चला कि स्टोर रूम में रखे सिंथेटिक और प्लास्टिक मटेरियल के जलने से कई जहरीली गैसें उत्पन्न हुईं। इनमें कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड प्रमुख थीं। इन गैसों के कारण आईसीयू में मौजूद मरीजों को सांस लेने में दिक्कत और दम घुटने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि आग से बनी जहरीली गैसें और धुआं वेंटिलेशन के जरिए पूरी मंजिल में फैल गया, जिससे राहत कार्य में भी मुश्किलें आईं।

सर्जिकल स्प्रिट से टला बड़ा विस्फोट

रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि स्टोर रूम में सर्जिकल स्प्रिट की 9 बोतलें रखी थीं, जो आग की लपटों तक नहीं पहुंचीं। एफएसएल का मानना है कि अगर ये बोतलें जल जातीं, तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी और विस्फोट की संभावना बन जाती।

धुएं के पैटर्न ने खोला रहस्य

एफएसएल की टीम ने मौके से जले हुए इलेक्ट्रिक तार, एसी यूनिट के अवशेष और फॉल्स सीलिंग के टुकड़े जब्त किए हैं। जांच में पाया गया कि धुएं का फैलाव ऊपर से नीचे की ओर था, जो साफ दर्शाता है कि आग सबसे पहले सीलिंग के हिस्से में लगी और फिर नीचे की ओर बढ़ी।

विशेषज्ञों की टीम ने की गहन जांच

इस जांच में एफएसएल के आगजनी और इलेक्ट्रिकल विशेषज्ञों के साथ क्राइम सीन एक्सपर्ट भी शामिल थे। टीम में सहायक निदेशक भौतिक मुकेश शर्मा, विनय शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संजय कुमार और संजय विश्नोई मौजूद थे। वहीं एफएसएल डायरेक्टर अजय शर्मा और डिप्टी डायरेक्टर राजेश सिंह ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच को दिशा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
अखिलेश यादव ने गिनाईं NDA सहयोगियों की सीटें, बोले- BJP के ‘बड़े प्लान’ का होगा बुरा हाल; अपना दल ने दिया जवाब
अखिलेश यादव ने गिनाईं NDA सहयोगियों की सीटें, बोले- BJP के ‘बड़े प्लान’ का होगा बुरा हाल; अपना दल ने दिया जवाब
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल