न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मार्ट मीटर योजना बंद नहीं होगी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का कांग्रेस पर पलटवार

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सदन में दस्तावेज लहराए और कहा कि स्मार्ट मीटर योजना की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही की थी। उन्होंने विपक्ष पर बेवजह भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 1:49:21

स्मार्ट मीटर योजना बंद नहीं होगी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का कांग्रेस पर पलटवार

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज स्मार्ट मीटर योजना पर जमकर हंगामे की गवाह बनी। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए करीब 25 मिनट तक नारेबाजी की और सदन के वेल में पहुंचकर विरोध जताया। यह सवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में विधायक रोहित बोहरा ने इसे उठाया। कांग्रेस की युवा ब्रिगेड इस विरोध में सबसे आगे रही, जिसमें सबसे पहले मनीष यादव वेल में पहुंचे और बाद में अन्य विधायक भी उनके साथ आ गए।

कांग्रेस का वॉकआउट और तंज

लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही प्रभावित हुई और 295 भी छूट गया। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। मनीष यादव ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि "स्मार्ट लूट" है। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यंग्य करते हुए कहा कि "ये स्मार्ट मीटर ऐसे हैं कि बिजली आने से पहले ही करंट दे देते हैं।"

ऊर्जा मंत्री का जवाब

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सदन में दस्तावेज लहराए और कहा कि स्मार्ट मीटर योजना की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही की थी। उन्होंने विपक्ष पर बेवजह भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस स्वयं शुरू की गई योजना पर अब राजनीति कर रही है।

योजना का उद्देश्य और आगे की राह

एनडीटीवी से बातचीत में मंत्री हीरालाल नागर ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट मीटर योजना बंद नहीं होगी। उनका कहना था कि योजना का मकसद राजस्थान की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। वर्तमान में इस योजना के तहत केवल सरकारी कार्यालयों में काम किया गया है और आगे भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

बिजली आपूर्ति को पारदर्शी बनाने की पहल

मंत्री नागर ने कहा कि इस योजना से बिजली की मांग और खपत की सटीक निगरानी संभव होगी और बिलिंग प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। उनका कहना था कि कांग्रेस केवल बेवजह आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि राज्य की बिजली व्यवस्था को और अधिक सक्षम व तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए स्मार्ट मीटर आवश्यक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?