न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

श्रीगंगानगर में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, 3 युवकों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल। हादसे की जांच जारी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 12:08:40

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

श्रीगंगानगर में आज सुबह सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर गांव 5 जीबी पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक युवकों के शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर, गांव 5 जीबी पुलिया के पास हुआ।

ट्रक में पीछे से टकराई अर्टिगा

अनूपगढ़ की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार टकरा गई। हादसा एक मोड़ के पास हुआ था। शुरुआती अनुमान के अनुसार, मोड़ पर ट्रक की रफ्तार धीमी हो गई थी, जबकि पीछे से आ रही कार अपनी रफ्तार नहीं कम कर पाई और ट्रक में घुस गई। इस टक्कर में कार में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से श्रीगंगानगर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति

हादसे में मारे गए युवकों की पहचान सुरेंद्र (24), नरेश (18) और कालूराम (18) के रूप में हुई है। सभी 2PGMB, अनूपगढ़ के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की पहचान सुरेंद्र सिंह (18) और जगदीश कुमार के रूप में हुई है। उन्हें रेफर कर के श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवकों के शव जैतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

पुलिस जांच और कार्रवाई

जैतसर थाने की जांच टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लिए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि कार की तेज रफ्तार और ट्रक की अचानक धीमी गति हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?