न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन पायलट ने BJP-JDU पर बोला हमला, कहा - 'बिहार की जनता झूठे वादों से तंग आ चुकी है, इस बार बदलाव तय है'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता झूठे वादों और असफलताओं से तंग आ चुकी है और इस बार बदलाव तय है। पायलट ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार को अब सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Nov 2025 3:14:25

सचिन पायलट ने BJP-JDU पर बोला हमला, कहा - 'बिहार की जनता झूठे वादों से तंग आ चुकी है, इस बार बदलाव तय है'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-जदयू गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक बार फिर झूठे वादों और भावनात्मक नारों के सहारे जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब बिहार की जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में है। पायलट रविवार को पटना के होटल मौर्य में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

“20 साल में बिहार वहीं का वहीं खड़ा”

सचिन पायलट ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार के हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “भाजपा-जदयू की सरकारों ने बार-बार विकास के नाम पर वादे किए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं दिखता। लोग आज भी बेरोजगारी, अपराध और बदहाल बुनियादी ढांचे से जूझ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ठोस बदलाव और जवाबदेही चाहती है।

पीएम मोदी के रोड शो पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर भी पायलट ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी चुनाव आते ही बिहार का रुख करते हैं, लेकिन जब सवाल विकास, शिक्षा या रोजगार का आता है, तब उनके पास जवाब नहीं होता। बार-बार दौरे करने से नहीं, असली काम करने से बिहार बदलेगा।”

नीतीश कुमार पर आरोप — “कुर्सी मोह में जनता को भूल गए”

सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का राजनीति से अब कोई वैचारिक जुड़ाव नहीं रह गया, उन्हें सिर्फ कुर्सी की चिंता है। पायलट ने कहा, “अगर नीतीश कुमार को जनता की फिक्र होती, तो वे भाजपा के साथ बार-बार गठबंधन कर अपने वादों से पलटते नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले, कानून-व्यवस्था की बदहाली और रोजगार संकट ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि “सरकारी अस्पतालों की हालत देखकर कोई भी समझ सकता है कि बिहार में सिस्टम पूरी तरह चरमरा चुका है।”

“सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहिए”

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता अब सिर्फ सरकार बदलना नहीं चाहती, बल्कि व्यवस्था में सुधार चाहती है। उन्होंने कहा, “इस बार जनता ने सोच लिया है कि जो लोग 20 साल में बिहार को आगे नहीं बढ़ा पाए, उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा। बिहार का नौजवान अब ठोस परिवर्तन चाहता है।”

महागठबंधन के वादों पर जताया भरोसा

सचिन पायलट ने महागठबंधन के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमने जो बातें कही हैं, वे सिर्फ घोषणाएं नहीं बल्कि संकल्प हैं। हम बिहार को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के नए रास्ते पर ले जाने का इरादा रखते हैं।”

उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। पायलट ने कहा, “हमारा स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहेगा, जनता ने दिल से हमारा साथ देने का निर्णय ले लिया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल