न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरपीएससी ने घोषित की साक्षात्कार की तिथियां, अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से करें ये तैयारी

आयोग ने आरएएस भर्ती 2023 के अंतिम चरण, जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2024, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2018 और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती 2021 के अंतर्गत पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 11:08:28

आरपीएससी ने घोषित की साक्षात्कार की तिथियां, अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से करें ये तैयारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने विभिन्न भर्तियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग ने आरएएस भर्ती 2023 के अंतिम चरण, जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2024, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2018 और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती 2021 के अंतर्गत पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इन साक्षात्कारों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

आरएएस भर्ती 2023 और पीआरओ भर्ती 2024 की तिथियां

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) 2023 भर्ती के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितंबर से 14 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2024 के पदों के लिए साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर 2025 को होंगे।

साक्षात्कार में लाने होंगे ये दस्तावेज़

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरएएस और अन्य भर्तियों के साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी, नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेज़ों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि सभी साक्षात्कार पत्र उसकी वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे।

अन्य भर्तियों के इंटरव्यू शेड्यूल

सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती 2018 के अंतर्गत प्रथम चरण के साक्षात्कार 6 से 16 अक्टूबर 2025 तक होंगे।

सहायक आचार्य (सुपर स्पेशियलिटी) भर्ती 2021 के तहत विभिन्न विषयों के साक्षात्कार की तिथियां इस प्रकार हैं –

—नेफ्रोलॉजी : 24 सितंबर 2025

—क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी : 24 सितंबर 2025

—सर्जिकल ऑन्कोलॉजी : 25 सितंबर 2025

आवेदन पत्र नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी ध्यान दें

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के जिन उम्मीदवारों ने अभी तक विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को नहीं दिया है, उन्हें आयोग की वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर उसे भरकर और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में अनिवार्य रूप से देना होगा।

आरपीएससी के इस शेड्यूल से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी क्योंकि अब उन्हें इंटरव्यू की तैयारी के लिए समयबद्ध योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयोग का यह कदम पारदर्शिता और समयबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?