न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटू श्यामजी मेले में लापता हुआ 3 साल का मासूम रक्षम मथुरा से मिला, गांव के सरपंच को सौंप फरार हुआ आरोपी

सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर से निर्जला एकादशी पर लापता हुए 3 साल के रक्षम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद किया। 700 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने मासूम को ढूंढ़ निकाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 4:24:23

खाटू श्यामजी मेले में लापता हुआ 3 साल का मासूम रक्षम मथुरा से मिला, गांव के सरपंच को सौंप फरार हुआ आरोपी

राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में निर्जला एकादशी के दिन लापता हुए 3 साल के मासूम रक्षम जाटव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के स्यारहा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। खाटूश्यामजी पुलिस ने बुधवार सुबह रक्षम को उसके माता-पिता को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि 7 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी ललित जाटव पत्नी अजय जाटव ने अपने बेटे रक्षम के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीकर, जयपुर, वृंदावन सहित यूपी के विभिन्न जिलों में 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि बच्चा वृंदावन के आसपास के क्षेत्रों में ले जाया गया है।

आरोपी ने बच्चे को सरपंच को सौंपकर खुद हुआ फरार

सूचना के आधार पर खाटू पुलिस टीम ने मथुरा के स्यारहा गांव में दबिश दी और मासूम रक्षम को वहां से दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार, पहचान उजागर होने के बाद आरोपी ने बच्चे को गांव के सरपंच को सौंप दिया और खुद फरार हो गया। आरोपी की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

मां और नानी ने खुद सौंपा था बच्चा अनजान को

अपहरण की शुरुआत निर्जला एकादशी के दिन हुई थी, जब रक्षम अपनी मां और नानी के साथ खाटू धाम दर्शन के लिए आया था। गर्मी और भीड़ को देखते हुए उन्होंने एक अनजान व्यक्ति को भरोसे में लेकर बच्चे को कुछ देर के लिए सौंप दिया। लेकिन जब वे लौटे तो बच्चा और वह व्यक्ति दोनों गायब थे। परिजनों की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ में हुआ हादसा

7 जून को देशभर में निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया था। इसी दिन से बाबा श्याम के मासिक मेले की भी शुरुआत हुई थी। लगभग 10 लाख श्रद्धालु खाटू श्यामजी पहुंचे थे, जिनमें से 70% लोग ट्रेनों से रींगस पहुंचकर खाटू धाम गए। भीड़ की वजह से VIP दर्शन बंद थे और आम भक्तों को 16 लाइनों में खड़ा रहना पड़ा था।

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

मासूम रक्षम के मिलते ही उसके माता-पिता और परिजनों ने सीकर पुलिस का दिल से आभार जताया और उनकी मेहनत की सराहना की। रक्षम की सुरक्षित वापसी से लोगों में पुलिस की सक्रियता और कार्यप्रणाली पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?