न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, एसीबी की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप

राजस्थान के बानसूर में कानूनगो महेंद्र मोर्य को एसीबी ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भ्रष्टाचारियों पर लगातार हो रही है कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 5:35:41

 राजस्थान: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, एसीबी की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम दिन-प्रतिदिन ईमानदार नागरिकों की उम्मीद बनती जा रही है, जो लगातार जाल बिछाकर भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी एसीबी को साफ संदेश दिया था कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई कसर न छोड़ी जाए। इसी दिशा में एक और ठोस कदम सामने आया है।

राज्य के कोटपूतली के बानसूर क्षेत्र में तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) महेंद्र मोर्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने मौके पर तहसील में दबिश दी और आरोपी को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता की मानें तो वह अपनी मां के नाम ज़मीन के नामांतरण के लिए कानूनगो से मिला था, जिसके लिए आरोपी ने उसे 5000 रुपये की रिश्वत मांगी। एसीबी को जैसे ही इस मामले की शिकायत मिली, उन्होंने तत्काल योजना बनाकर तहसील में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। भिवाड़ी ACB डीएसपी परमेश्वर यादव के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई हुई।

जैसे ही एसीबी टीम तहसील पहुंची, आरोपी कानूनगो को आभास हो गया और उसने घबराकर रिश्वत की रकम बरामदे में फेंक दी। लेकिन सच्चाई को छुपा पाना उसके लिए नामुमकिन था और अंततः उसने अपनी गलती खुद ही स्वीकार कर ली।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

इस पूरी कार्रवाई ने न केवल तहसील बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे में हलचल मचा दी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

कौन होता है कानूनगो?

कानूनगो राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय अधिकारी होता है, जो पटवारियों के कार्यों की निगरानी करता है और भूमि संबंधी रिकॉर्ड की पुष्टि करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?