न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंगलवार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा और भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई। जानें 20वें दिन इसका कुल कलेक्शन और रिकॉर्ड।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 08 Apr 2026 8:41:11

‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों का लगातार समर्थन पा रही है। 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। हर दिन इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, रिलीज के तीसरे हफ्ते में वीकडे के दिनों में गति थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन कलेक्शन की संख्या अब भी 10 करोड़ के ऊपर बनी हुई है। तीसरे मंगलवार को फिर एक बार इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं, 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया।

20वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए तीसरा सोमवार कुछ खास धमाकेदार नहीं रहा था। 6 अप्रैल को रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की थी, जिसमें 65% की गिरावट देखी गई। लेकिन इसके अगले दिन यानी 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रफ्तार फिर से बढ़ाई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस दिन फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का योगदान जोड़ा। इसके बाद 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़, 18वें दिन 28.75 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में 20 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन बढ़कर 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है।

‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

तीसरे हफ्ते में कमाई में थोड़ी मंदी देखी जा रही है, लेकिन रिलीज के 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपये (सैकनिल्क आंकड़े) को पीछे छोड़ दिया। इस सफलता के साथ ‘धुरंधर 2’ अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

देश में शीर्ष स्थान पर अभी भी ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 1234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब सवाल यह है कि क्या ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को भी पार कर पाएगी और भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती