न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के मध्यस्थता में दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बन गई। ट्रंप ने कहा, चीन ने बातचीत के लिए ईरान को राजी किया। जानें पूरी कहानी और पाकिस्तान की भूमिका।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 08 Apr 2026 11:32:55

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे तनाव के बाद दो सप्ताह के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है। इस समझौते में पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है और वह इसे अपना सफल प्रयास बता रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि इस पूरे वार्ता में असली मेहनत चीन की थी। ट्रंप ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी करने में अहम भूमिका निभाई।

चीन का पर्दे के पीछे योगदान

इससे पहले, समाचार एजेंसी एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन ही वह ताकत थी जिसने ईरान को युद्धविराम के लिए सहमत किया। चीनी अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच डील कराने में कामयाबी पाई। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान और अमेरिका ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जल्द ही खोलने की योजना है।

अमेरिका ने माना चीन की अहम भूमिका

अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों तक जारी तनाव के बाद यह युद्धविराम आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार किया। दोनों देशों ने पाकिस्तान को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन इस पूरे मसले में, जिस देश को पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है, वह चीन है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने दबाव बनाकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने में निर्णायक योगदान दिया।

पाकिस्तान ने दावा किया- हमारी पहल सफल रही

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगातार वार्ता में लगे रहे। मंगलवार दोपहर को उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर ट्रंप, वैंस, रुबियो, विटकॉफ और ईरानी नेताओं को टैग करते हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने लिखा कि राजनयिक प्रयास लगातार, मजबूती और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।

पाकिस्तान ने आगे बताया कि शहबाज शरीफ ने दो अनुरोध किए। पहला, ट्रंप से समय सीमा को दो सप्ताह बढ़ाने का और दूसरा, ईरान से अनुरोध कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को इन दो हफ्तों के लिए खोल दे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत