न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की पहली जीत से बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जानें टॉप 4 टीमें, CSK की स्थिति और ताजा अंक तालिका का पूरा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 09 Apr 2026 7:31:05

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर

IPL 2026 की अंक तालिका अब हर मुकाबले के साथ और भी दिलचस्प होती जा रही है। लगभग सभी टीमों ने अपने खाते खोल लिए हैं और प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है। इसी बीच गुजरात टाइटंस की शानदार जीत ने पूरे पॉइंट्स टेबल में हलचल पैदा कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली जीत के बाद समीकरण बदल गए हैं और अब टीमें उस मोड़ पर पहुंच चुकी हैं, जहां से प्लेऑफ की दिशा में रणनीति बननी शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में कौन सी टीमें टॉप 4 में जगह बनाए हुए हैं और कौन सी टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे। यह मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा, जहां गुजरात ने सिर्फ एक रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ गुजरात को दो महत्वपूर्ण अंक मिले और टीम ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगा दी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार काफी मायूस करने वाली रही, क्योंकि उनके पास शीर्ष स्थान पर पहुंचने का सुनहरा मौका था।

गुजरात की इस जीत के बाद अब केवल चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी टीम बची है, जो तीन मैच खेलने के बावजूद अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम का खाता अभी भी खाली है, जिससे उसके फैंस थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि सीएसके के पास अगला मुकाबला 11 अप्रैल को है, जहां वह वापसी की कोशिश करेगी।

अगर टॉप 4 टीमों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स इस समय सबसे आगे बनी हुई है। टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर पूरे छह अंक हासिल किए हैं और मजबूती से पहले स्थान पर काबिज है। पंजाब किंग्स पांच अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में चार-चार अंक हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

इसके अलावा अंक तालिका के मध्य में भी स्थिति काफी रोचक बनी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के पास दो-दो अंक हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, लेकिन एक मैच रद्द होने के कारण उसे एक अंक जरूर मिला है।

आज के मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान में खेला जाएगा। केकेआर के पास इस सीजन की पहली जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा, जबकि एलएसजी की नजरें चार अंकों तक पहुंचने पर टिकी होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत