न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा

बिहार में नई सरकार की तैयारियाँ तेज, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक बुलाई गई, नए मुख्यमंत्री और राजनीतिक उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 08 Apr 2026 12:16:14

बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा

बिहार की सियासी तस्वीर एक बार फिर बदलने जा रही है। नीतीश कुमार के राजनीतिक उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 10 अप्रैल को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है, जिसका उद्देश्य बिहार में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेना है।

बैठक में शामिल होंगे बिहार के प्रमुख नेता

10 अप्रैल को होने वाली बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इसमें बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप के बड़े नेता और दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी इसमें शामिल होंगे। बिहार सरकार के मंत्री जैसे दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय को भी इस बैठक में बुलाया गया है।

कौन बनेगा नए मुख्यमंत्री?

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से नए मुख्यमंत्री का नाम मांगा जा सकता है। पार्टी की कोशिश यह है कि ऐसा चेहरा चुना जाए जिस पर सभी का समर्थन हो और जो बिहार में बीजेपी को और सुदृढ़ कर सके। बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और उसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा।

10 अप्रैल को शपथ, 12-13 अप्रैल तक इस्तीफा?

बैठक के दिन नीतीश कुमार भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। उन्हें 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेनी है। इसके बाद पटना लौटकर 12 या 13 अप्रैल के आसपास वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान

बिहार में इस राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो दशकों में उनके पिता द्वारा किए गए कार्य जनता कभी नहीं भूल पाएगी। उन्होंने जनता से अपने पिता, जेडीयू और पार्टी के प्रति समर्थन बनाए रखने की अपील की। निशांत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जेडीयू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निशांत कुमार को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल