न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर अग्निकांड: चश्मदीद ने बताया भयानक मंजर, महिलाओं के जले कपड़े और शरीर से निकलता खून

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार (14 अक्टूबर) को एक निजी बस में आग लगने से भयानक हादसा, 20 लोग झुलसे; घायलों का हाल जानने स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर जुटे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 8:59:38

जैसलमेर अग्निकांड: चश्मदीद ने बताया भयानक मंजर, महिलाओं के जले कपड़े और शरीर से निकलता खून

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार (14 अक्टूबर) दोपहर को एक निजी बस में अचानक आग लगने से भयंकर हादसा हुआ, जिसमें 20 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने इस दर्दनाक मंजर का पूरा ब्योरा साझा किया।

चश्मदीद ने बयां किया भयावह दृश्य

जितेंद्र स्वामी नामक एक चश्मदीद ने बताया, "हम रास्ते में थे और अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। उनकी त्वचा जल चुकी थी और खून बह रहा था।" उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं की हालत सबसे ज्यादा भयंकर थी, उनके पूरे कपड़े जल चुके थे। राहगीरों ने तुरंत मदद की और अपने कपड़े उन्हें ढकने के लिए दिए। थोड़ी ही देर बाद एंबुलेंस आई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्वामी ने बताया कि सड़क पर लगभग 15 लोग बेहोश और असहाय पड़े थे। कुछ लोग पेड़ के नीचे बेसुध पड़े थे तो कुछ सड़क पर ही पड़े थे। यह दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और हौसला दिया, ताकि जब एंबुलेंस पहुंचे तो उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक ले जाया जा सके।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भयानक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इसे "हृदयविदारक" बताते हुए घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

हादसा कैसे हुआ

पुलिस के अनुसार, बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। करीब दोपहर तीन बजे थईयात गांव के पास बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर स्थानीय निवासी और राहगीर तुरंत पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

दमकल और पुलिस को सूचना दी गई और घायल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल भेजा गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

प्रशासन ने राहत कार्य शुरू

जैसलमेर के जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने इस दर्दनाक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?