न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: देवनारायण योजना में बड़ा बदलाव, छात्राओं को अब हर साल मिलेंगी 4,240 स्कूटियां

राजस्थान सरकार की देवनारायण योजना में बड़ा बदलाव, अब हर साल 4,240 छात्राओं को स्कूटी का वितरण और विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि। जानें पूरी डिटेल्स और लाभ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 6:30:21

राजस्थान: देवनारायण योजना में बड़ा बदलाव, छात्राओं को अब हर साल मिलेंगी 4,240 स्कूटियां

राजस्थान सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न पहल कर रही है। इसी क्रम में भजनलाल सरकार की देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब छात्राओं को उनकी पढ़ाई में सहूलियत देने के लिए हर साल 4,240 स्कूटियां वितरित की जाएंगी।

अब हर साल मिलेंगी 4,240 स्कूटियां

देवनारायण स्कूटी योजना की शुरुआत 2011-12 में हुई थी, उस समय सिर्फ 1,500 स्कूटियां ही वितरित की जाती थीं। अब इस लक्ष्य को बढ़ाते हुए कॉलेज शिक्षा विभाग के माध्यम से राजस्थान की छात्राओं को हर साल 4,240 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा। यह योजना विशेष रूप से राजस्थान की विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए है।

विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि

इस योजना में जिन छात्राओं को स्कूटी वितरण सूची में वरीयता नहीं मिलती, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलता है। स्नातक (Graduation) स्तर पर, यदि छात्रा प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करती है, तो उन्हें ₹10,000 वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रोत्साहन राशि की शर्तें

स्नातकोत्तर (Post-Graduation) स्तर पर, छात्राओं को प्रथम वर्ष में ₹20,000 वार्षिक और यदि प्रथम वर्ष में 50% या अधिक अंक प्राप्त हों तो द्वितीय वर्ष में भी ₹20,000 वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र वही छात्राएं होंगी जिनके माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है और जो राजकीय महाविद्यालयों या राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करती हैं।

अब तक कितनी छात्राओं को लाभ मिला

इस योजना के तहत राज्य सरकार अब तक ₹74.35 करोड़ खर्च करके 16,021 छात्राओं को स्कूटी वितरित कर चुकी है। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹9.76 करोड़ खर्च किए गए, जिससे 19,100 छात्राओं को लाभ मिला। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना के लिए ₹56.10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें से सितंबर 2025 तक ₹32.92 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड